Posts

राजस्थान खुश हुआ : अब नहीं रहा 1 नवंबर ‘सेण्डविच डे’ जीएडी ने आदेश जारी कर दिए, अवकाश रहेगा

Image
-राजस्थान खुश हुआ : अब नहीं रहा 1 नवंबर ‘सेण्डविच डे’ जीएडी ने आदेश जारी कर दिए, अवकाश रहेगा *खबरों में बीकानेर* - - राजस्थान खुश हुआ : अब नहीं रहा 1 नवंबर ‘सेण्डविच डे’ जीएडी ने आदेश जारी कर दिए, अवकाश रहेगा राजस्‍थान में सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है । यह खुशी इसलिए है कि अब 1 नवंबर सैण्डविच डे नहीं रहा बल्कि भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की इस सबंधित बड़ी मांग को पूरी करते हुए एक नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। सरकार के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई है। आपको बता दें कि सीएमओ स्तर पर एक नवंबर को सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय हुआ है। बता दें, सरकारी कैलेंडर में 31 अक्टूबर का राजकीय अवकाश था, लेकिन 1 नवंबर को कार्यदिवस था, फिर 2, 3 नवंबर को अवकाश था।  ऐसे में 1 नवंबर ‘सेण्डविच डे’ होने के चलते के राजकीय अवकाश की मांग की जा रही थी। इसके अलावा विधानसभा में भी 1 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

बीकानेर में उठी मांग - दीपावली से दो दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए

Image
-बीकानेर में उठी मांग - दीपावली से दो दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए  *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर में उठी मांग - दीपावली से दो दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए  बीकानेर। त्यौहारी दिनों में शहर में बढ़ते नशे पर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल चांवरिया ने एसपी कावेन्द्र सिंह सागर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि दीपावली पर शहर में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री ज्यादा होती है।   ऐसे में नशाखोरी से बचने के लिये दीपावली से दो दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए । क्योंकि शराब की अत्यधिक बिक्री के चलते लोग नशे में धुत होकर वाहन चलाते है और गैर कानूनी काम करते है। इससे झगड़े पैदा होने की स्थिति आ जाती है। एसपी ने चांवरिया को इस संदर्भ में विचार करने का आश्वासन दिया।

संभाग प्रशासन और बार एसोसिएशन की निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत ऋचा जाटव बनी आरजेएस संभागीय आयुक्त ने दी बधाई

Image
-संभाग प्रशासन और बार एसोसिएशन की निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत ऋचा जाटव बनी आरजेएस संभागीय आयुक्त ने दी बधाई *खबरों में बीकानेर* - - संभाग प्रशासन और बार एसोसिएशन की निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत ऋचा जाटव बनी आरजेएस संभागीय आयुक्त ने दी बधाई बीकानेर, 30 अक्टूबर। संभाग प्रशासन तथा बार एसोसिएशन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानविधि पी. जी. महाविद्यालय में संचालित न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग से आर.जे.एस. परीक्षा 2024 में ऋचा जाटव का 213वीं रैंक पर चयन हुआ है। ऋचा जाटव के चयन होने पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। न्यायिक एवं विधि प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग के नोडल अधिकारी एडवोकेट धनराज सोनी ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग का संचालन 2022 से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां के 4 अभ्यर्थियों का चयन आरजेएस प्री परीक्षा में हुआ तथा ऋचा जाटव का चयन अंतिम सूची में 213वीं रैंक पर हुआ। नॉडल अधिकारी धनराज सोनी ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एल.बिश्नोई एवं अन्य स्टाफ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महावि...

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करवानी होगी एलपीजी आईडी सीडिंग, आधार कार्ड सीडिंग एवं ई केवाईसी

Image
-रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करवानी होगी एलपीजी आईडी सीडिंग, आधार कार्ड सीडिंग एवं ई केवाईसी एनएफएसए परिवारों को भी मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ *खबरों में बीकानेर* - - रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करवानी होगी एलपीजी आईडी सीडिंग, आधार कार्ड सीडिंग एवं ई केवाईसी एनएफएसए परिवारों को भी मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ बीकानेर, 30 अक्टूबर। रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एन एफ एस ए) के लाभार्थियों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए एन एफ एस ए परिवारों के प्रत्येक सदस्य की एलपीजी आईडी एवं आधार की सीडिंग राशनकार्ड के साथ 30 नवंबर से पूर्व अनिवार्य रूप से करवानी होगी ।  जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि नवम्बर, माह के गेंहू वितरण का लाभ लेने के लिए समस्त एन एफ एस ए परिवारों के जितने सदस्यों के पास एलपीजी कनेक्शन है, उनकी 17 अंकों की एलपीजी आईडी एवं आधार सीडिंग का कार्य किया जाएगा।  महला ने बताया कि इसके...

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया भाजपा का सक्रिय सदस्य

Image
-केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया भाजपा का सक्रिय सदस्य *खबरों में बीकानेर* - - केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया भाजपा का सक्रिय सदस्य बीकानेर  भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान में आज बीकानेर सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा सक्रिय सदस्य अभियान संयोजक नरेश नायक ने रसीद भरवाकर सक्रिय सदस्य बनाया और मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।  अर्जुनराम मेघवाल ने कहा पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान में जिले से बूथ तक हर कार्यकर्ता जिसने 100 से ज्यादा साधारण सदस्य बनाए है उनको सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी की पार्टी हित में काम कर सहयोग करना चाहिए । जिससे हम एक मजबूत राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे सकें।  इस अवसर पर महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, मंत्री मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, जेठमल नाहटा, इंद्र राव, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।

सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत वाॅकथाॅन आयोजित केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

Image
-सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत वाॅकथाॅन आयोजित केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी *खबरों में बीकानेर* - - सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत वाॅकथाॅन आयोजित केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी बीकानेर, 30 अक्टूबर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बुधवार को वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वृद्धजन भ्रमण पथ के आगे से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।  मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ के उद्देश्य से 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी शुरूआत करते हुए देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।...

बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार जेवरात बरामद

Image
-बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार  जेवरात बरामद *खबरों में बीकानेर* - - बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार  जेवरात बरामद बीकानेर 29 अक्टूबर 2024  नया शहर थाना के पीछे एक मकान में ताला तोड़कर चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सफलता हासिल करते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए है। घटनाक्रम के अनुसार, तरुण हर्ष पुत्र शिवशंकर हर्ष निवासी नयाशहर थाने के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे मकान के पास में ही मेरे ताऊजी हरिप्रकाश हर्ष का मकान है। मेरे ताऊ 20.09.2024 को परिवार सहित बेंगलौर गये थे तथा मकान की देख रेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को देकर गये थे प्रार्थी द्वारा समय-समय पर प्रार्थी ताऊजी के मकान की देखभाल करता रहा। इस दरम्‍यान 23 व 24 अक्‍टूबर की रात्रि के समय लगभग 12.30 बजे मेरे ताऊजी के मकान मे कोई अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी राशि...