बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार जेवरात बरामद






-बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार 
जेवरात बरामद


*खबरों में बीकानेर*




-



-

बीकानेर : मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण व नकद राशि चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार 
जेवरात बरामद

बीकानेर 29 अक्टूबर 2024 

नया शहर थाना के पीछे एक मकान में ताला तोड़कर चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सफलता हासिल करते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए है।

घटनाक्रम के अनुसार, तरुण हर्ष पुत्र शिवशंकर हर्ष निवासी नयाशहर थाने के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे मकान के पास में ही मेरे ताऊजी हरिप्रकाश हर्ष का मकान है। मेरे ताऊ 20.09.2024 को परिवार सहित बेंगलौर गये थे तथा मकान की देख रेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को देकर गये थे प्रार्थी द्वारा समय-समय पर प्रार्थी ताऊजी के मकान की देखभाल करता रहा। इस दरम्‍यान 23 व 24 अक्‍टूबर की रात्रि के समय लगभग 12.30 बजे मेरे ताऊजी के मकान मे कोई अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी राशि चोर कर ले गये व मकान के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड दिये।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से नकबजनी की वारदात को ट्रेस कर आरोपी धनराज पुत्र ओमप्रकाश भाट उम्र 24 साल निवासी भाटों का बास, महावीर उर्फ मेघराज पुत्र धर्माराम भाट उम्र 19 साल निवासी भाटों का बास व अरूण पुत्र शंकरलाल भाट उम्र 18 साल निवासी विवेक बाल निकेतन स्कूल के पास भाटों का बास पुलिस थाना नयाशहर को अरेस्‍ट कर लिया। तीनों वारदात करना स्‍वीकार कर लिया। आरोपियों से अन्‍य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि नयाशहर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों छीना झपटी की वारदातें भी हुई थी।

थानाप्रभारी विक्रम तिवाडी की जानकारी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ कर अन्‍य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाकर उनका खुलासा किया जाएगा।

कार्यवाही करने वाली टीम
विक्रम तिवाड़ी उनि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
रामफल सिंह हैड कानि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
केशराराम कानि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
नरेश कुमार कानि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
प्रहलाद कानि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
कृष्ण कानि पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा