जलते है जिसके लिए इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के तत्वावधान में नए पुराने गायकों ने गीत संगीत की महफ़िल में समां बांधा
2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️ औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 खबरों में बीकानेर 📰 हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें। 🌹 जलते है जिसके लिए इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के तत्वावधान में नए पुराने गायकों ने गीत संगीत की महफ़िल में समां बांधा अजमेर, 29 अप्रेल। इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के तत्वावधान में अप्रेल माह की गीत संगीत की महफ़िल का रंगारंग आयोजन वैशाली नगर स्थित क्रेजी टेल रेस्टोरेंट में किया गया। आयोजन में सोसायटी से जुड़े नए पुराने गायकों ने चौथे वर्ष के पहले सत्र में गीत संगीत की महफ़िल में एक से बढ़कर एक फ़िल्मी गीत गाकर समां बांध दिया। आयोजन में संस्था के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ लाल थदानी, महासचिव कुंजबिहारी लाल ने मैं जट यमला , कमरजहां ने जब छाए मेरा जादू , लक्ष्मण हरजानी ने ये काली काली आंखें, लता लखयानी ने हुबहू इला अरूण को रेशम का रूमाल गले मे डाल को कराओके पर गाये गए गीतों पर सदस्य बरबस ही थिरकने लगे। गंभीर गीतों में शकील खान ने म...