शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आराेपी हैड कांस्टेबल नाैकरी से बर्खास्त



2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️





औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 




खबरों में बीकानेर 📰





































हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें।
🌹


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अाराेपी हैड कांस्टेबल नाैकरी से बर्खास्त


क्राइम रिपाेर्टर अजमेर.
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा के बाद अजमेर पुलिस ने अाराेपी हैड कांस्टेबल काे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में एसपी देवेंद्र बिश्नाेई ने शनिवार काे अादेश जारी किए है।

 हैड कांस्टेबल वर्तमान में जेल में बंद है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि ब्यावर के हैड कॉन्स्टेबल गोविंद राम को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। तत्पश्चात शनिवार को उन्हाेंने आदेश जारी करते हुए आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 

वर्तमान मंें अाराेपी हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था।

--- चार दिन पहले हुई थी दस साल की सजा
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो ब्यावर ने आरोपी हैड कॉन्स्टेबल गोविंदराम को 4 दिन पूर्व 10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया था। मामले में बिजयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने हैड कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

 आरोपी कॉन्स्टेबल ने महिला के घर में हुई चोरी की जांच के मामले में बहानेबाजी से घर आकर नजदीकियां बढ़ाई थी। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

Comments

Popular posts from this blog

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,

वैश्य समाज हुआ एकजुट, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र पर जताया रोष, सीएम को देंगे ज्ञापन

वीडियो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत