मजदूर है, मजबूर नहीं- डॉ. अर्पिता गुप्ता




2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️





औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 




खबरों में बीकानेर 📰





































हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें।
🌹


मजदूर है, मजबूर नहीं- डॉ. अर्पिता गुप्ता

बीकानेर| विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस पर आर.एल. जी.संस्थान द्वारा वार्ड नंबर 67 की स्वामी बस्ती में श्रमिक महिलाओं के लिए सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|


 कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा अगर किसी भी महिला के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव, व्यावसायिक अलगाव, विविधता का अभाव,कामकाजी माताओं के लिए अपर्याप्त सहायता, यौन उत्पीड़न आदि से प्रताड़ित किया जा रहा है तो उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अपने मूल अधिकार विद्यायी ढांचा, महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए|


 डॉ. गुप्ता ने महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण की प्रभावी रणनीतियों के बारे में बताया| कार्यक्रम में डॉ. निष्ठा अग्रवाल ने महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो महिलाएं अधिक सक्रिय,सृजनशील ,समझदार व योग्य महसूस करेंगी |


 कार्यक्रम संयोजक रमेश सियोता ने कहा किसी भी समाज की उन्नति का मापन उस समाज की औरतों की स्थिति या उन्नति को माप कर किया जाता है इसलिए महिलाओं को स्वस्थ व सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है| संस्थान द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए|

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा