2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर : ‘‘उछब थरपणा’’ 3 मई से
रंगा, बारहठ और रोशन को राजस्थानी पुरस्कार घोषित
शाइर ग़ौरी की 'अमानत' का लोकार्पण
बीकानेर, 29 अप्रेल, 2024
राजस्थान की मरूधरा में अपनी साहित्य, सांस्कृतिक स्थापत्य कला एवं पुरासम्पदा के लिए पूरे देश में विख्यात बीकानेर नगर के स्थापना दिवस समारोह को गत वर्षों की भांति ही इस वर्ष के 536वें स्थापना दिवस को तीन दिवसीय ‘उछब थरपणा’ समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं संस्कृतिकर्मी राजेश रंगा ने बताया कि इस वर्ष 3 मई से 5 मई 2024 तक होने वाले इस भव्य समारोह राजस्थानी साफा, पाग-पगडी, कला-संस्कृति संस्थान एवं थार विरासत संस्था के साझा आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बीकानेर के सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय का सहयोग भी रहेगा।
रंगा को दिलीप पहाडिय़ा राजस्थानी युवा पुरस्कार अर्पित होगा
बीकानेर। राजस्थानी के चर्चित युवा साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को उनकी चर्चित राजस्थानी काव्य कृति 'मुगत आभौ' पर वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित दिलीप कुमार पहाडिय़ा राजस्थानी युवा पुरस्कार प्रदत्त किया जाएगा। बीकानेर के युवा पत्रकार व साहित्यकार रोशन बाफना को उनकी काव्य कृति 'इत्ती सी तो बात है' के लिए मोहनलाल टोगसिया पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। " चण्डीदान देवकरणोत बारहठ राजस्थानी भाषा अनुवाद पुरस्कार बीकानेर के डॉ गौरीशंकर प्रजापत के उपन्यास " तजरबो" को दिया जाएगा।
नेम प्रकाशन, डेह नागौर की पुरस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन पहाडिय़ा, संयोजक लक्ष्मण दान कविया, संरक्षक सुखदेव सिंह गादड, सूत्रधार डॉ. गजादान चारण ने वर्ष 2024 के राजस्थानी भाषा साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है।
पुरस्कार आगामी जून माह में डेह नागौर में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में अर्पित किए जाएंगे।
शाइर ग़ौरी की 'अमानत' का लोकार्पण
बीकानेर 29 अप्रैल,2024
अज़ीज़ आज़ाद लिटरेरी सोसायटी और अदब सराय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में नगर के शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी के राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से राष्ट्रीय कवि चौपाल प्रकाशन बीकानेर द्वारा प्रकाशित पहले ग़ज़ल संग्रह 'अमानत' का लोकार्पण समारोह नगर के अनेक क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम श्री जुबिली नागरी भण्डार में आयोजित किया गया।
अदब सराय बीकानेर के संस्थापक शाइर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि अध्यक्षता टोंक के वरिष्ठ शाइर एवं समालोचक सैयद साबिर हसन रईस ने की। मुख्य अतिथि शाइर एवं समालोचक डॉ. मोहम्मद हुसैन, विशिष्ट अतिथि शाइर कहानीकार इरशाद अज़ीज़, स्वागताध्यक्ष मुफ़्ती अशफ़ाक़ ग़ौरी मंज़री ने विचार रखे।
पुस्तक पर पत्र वाचन शाइर डॉ. ज़िया उल हसन क़ादरी, शाइर रवि शुक्ल ने पत्र वाचन किया। 25 संस्थाओं ने सम्मान किया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...