Posts

अचानक हुई मारपीट, मची अफरातफरी, बात थी रोडसाइड की, पहुंच गई थाने तक

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ अचानक हुई मारपीट, मची अफरातफरी, बात थी रोडसाइड की, पहुंच गई थाने तक बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने इलाके में दो समाज के लोगों के बीच वाहन को साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान पर लाठियां, सरियों व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे क्षेत्र में रह रहे लोग भयभीत हो गये। देर रात अचानक हुई इस मारपीट से एक बारगी अफरा तफरी मच गई।  बताया जा रहा है कि भीनासर के रेगरों के मोहल्ले में रेगर समाज व माली समाज के युवकों में वाहन को साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद मारपीट के हालात पैदा हो गये। इससे आस पडौस के लोग सहम गये। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  इस संदर्भ में एक पक्ष ने गंगाशहर थाने में दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिाकरी नवनीत सिंह ने मामले की जांच कर कानून सम्मत कार्यवाही की बात कही है।

बीकानेर से खबर :: किस्सा-ए-कुर्सी द्व-दावेदारी - किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात मारी

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ बीकानेर से खबर :: किस्सा-ए-कुर्सी द्व-दावेदारी - किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात मारी जिले के श्रीडूंगरगढ़ ईओ के साथ मारपीट हुई है। किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात मारी। दरअसल, यहां एक ही सीट पर दो अधिकारी तैनात है और दोनों के बीच लंबे अर्से से विवाद चल रहा है। EO के पद पर पिछले दिनों एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था लेकिन पहले से पदस्थापित भवानीशंकर व्यास इस पद पर अदालत से स्टे ले आए। इसी कारण एक ही कुर्सी पर बैठने के लिए दोनों अधिकारियों में विवाद था।सोमवार सुबह भवानीशंकर व्यास पहले पहुंचे और EO की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद हाल ही में ट्रांसफर होकर आए ललित सिंह देथा सीट पर बैठने के लिए पहुंचे। वहां पहले से व्यास को देखकर वो नाराज हुए। इस पर देथा को सीट पर देखने के इच्छुक लोगों ने व्यास को सीट से हटने के लिए कहा। व्यास ने अदालती आदेश से बैठने की जानकारी दी तो कुछ लोग आगबबूला हो गए। पहले नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ और बाद में मारपीट शुरू हो गई। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने व्यास पर हमला कर दिया। थाप मुक्कों क...

उपभोक्ता जागरण मंच : दीपावली स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ उपभोक्ता जागरण मंच : दीपावली स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन बीकानेर। समाज के उत्थान विशेषकर दीन-हीन उपभोक्ताओं के कल्याण में उपभोक्ता संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है ‌ ।  इसके लिए उपभोक्ता संगठनों को आगे आना होगा। ये विचार जस्सुसर गेट स्थित पीएचसी सभागार में उपभोक्ता जागरण मंच द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता सुरेश के व्यास ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून का व्यापक दायरा है। उपभोक्ता अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें तभी उपभोक्ता संरक्षण कानून की सार्थकता होगी । मंच के संस्थापक अध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन विशुद्ध रूप से परोपकारी कार्य है, इसे सेवा भावना समझकर उपभोक्ताओं को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें । मुख्य समन्वयक संतोष पडिहार ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका है। वे जागरूक व सजग रहकर अपने अधिकारों को प्राप्त कर शोषण मुक्त परिवार का जीवन यापन कर सकती है । न...

अब भी पंजीकरण नहीं, तो 3 माह करना होगा इंतजार

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ *मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना*  *1 नवंबर सेे लाभ लेने के लिए अंतिम मौका* *अब भी पंजीकरण नहीं, तो 3 माह करना होगा इंतजार* बीकानेर, 30 अक्टूबर। ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा’ जैसी कल्याणकारी योजना का 1 नवम्बर से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने का अब अंतिम दिन ही शेष है। योजना के तहत 31 अक्टूबर तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए 3 माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार 31 अक्टूबर तक स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लें, ताकि 1 नवंबर से योजना का लाभ मिल सके। 31 अक्टूबर के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद यानी 1 फरवरी 2023 से योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक जन इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी-भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो। पंजीयन करवाने के बाद एक नवंबर से उन्हें व परिवारजनों को 10 लाख रूपये का निशुल्क इलाज मिल...

शिक्षको की समस्याओं से करवाया अवगत,किया समाधान का आग्रह

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ *शिक्षको की समस्याओं से करवाया अवगत,किया समाधान का आग्रह* बीकानेर। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिष्टमंडल ने अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य के नेतृत्व में शिक्षामंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला से रविवार को बीकानेर में संक्षिप्त मुलाकात कर थर्ड ग्रेड अध्यापकों के स्थानन्तरण करने,शाला दर्पण अनुभाग निदेशालय स्तर पर पुनः प्रारम्भ करवाने,पदोन्नति पदस्थापन समय मे सभी रिक्त पदों को प्रदर्शित करवाने,नवक्रमोन्नत व महात्मा गांधी विद्यालयों में पदों का आवंटन करवाने, एपीओ अवधि का नियमतिकरण करवाने, प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षको के पदों की मैपिंग करवाकर बकाया वेतन व्यवस्था करवाने, विधा सम्बलन योजना के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाने हेतु नवक्रमोन्नत व महात्मा गांधी विद्यालयों में पदों का आवंटन करवाने, सभी संवर्ग की बकाया डीपीसी करवाने,राज्य सरकार की हिन्दी व अंग्रेजी साथ साथ एक ही भवन में चलाने की घोषणा की क्रियान्वित करवाने, उच्च माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय ग्रेड व प्रथम ग्रेड शाशि पद देने,सामाजिक ज्ञान, वाणिज्य, कृषि,उद्योग शिक्षको की पदोन्नति हेतु अतिरिक्त पद हेड ट...

धूणों और होलिका दहन के लिए छेणा निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ धूणों और होलिका दहन के लिए छेणा निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ  हर साल की भांति इस साल भी बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ता परकोटे में सर्दी में रात्रि धूणों पर सर्दी से बचाव हेतु अलग अलग गली मोहल्लों में अलाव तापते है के लिए ईंधन छेणा (गोबरयुक्त थेपडी) की व्यवस्था की जाती है,  रघुनाथसर कुआँ पर एकमात्र गोबरयुक्त थेपडी से होली दहन मय कपूर से किया जाता है,आज इसका श्रीगणेश किया गया,क्योकि शहर के कुछ नामी धूणे कार्तिक पूर्णिमा से शुरू किए जाते है । आज बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास,सचिव छोटूलाल चुरा,शुशील व्यास ने शुरुआत की ।

विजेताओं सहित विशिष्ट खिलाड़ी कुसुमलता सोनी को विशेष पुरस्कार देगा माहेश्वरी समाज : : खेल महोत्सव

Image
खबरों में बीकानेर 👇 औरों से हटकर सबसे मिलकर ✍️ विजेताओं सहित विशिष्ट खिलाड़ी कुसुमलता सोनी को विशेष पुरस्कार देगा माहेश्वरी समाज  : : खेल महोत्सव  विशिष्ट खिलाड़ी जो सुन व बोल नहीं सकने वाली कुसुमलता सोनी को विशेष पुरस्कार बीकानेर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव के तीसरे दिन जिले के विभिन्न मैदान में अलग-अलग खेलों का आयोजन चल रहा है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मोहता ने बताया कि बाहर से आए हुए सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।  मंत्री राकेश जाजू ने बताया कि इस खेल महाकुंभ में बीकानेर के सभी आयु वर्ग के सदस्य अपनी पूरी सक्रियता दिखाते हुए जोश के साथ तन मन और धन से अपना सहयोग दे रहे हैं। संगठनमंत्री बलदेव मूंदड़ा ने बताया कि ने बताया कि रविवार को हुए मुकाबलों में शतरंज में 18 वर्ष आयु तक में ऋषि मून्दड़ा विजेता और गोपाल कृष्ण माहेश्वरी उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में अमित कुमार विजेता व हेमन्त करनाणी उपविजेता घोषित किये गये।  विशिष्ट खिलाड़ी जो सुन व बोल नहीं सकने...