उपभोक्ता जागरण मंच : दीपावली स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन


खबरों में बीकानेर



👇







औरों से हटकर सबसे मिलकर




✍️


उपभोक्ता जागरण मंच : दीपावली स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

बीकानेर। समाज के उत्थान विशेषकर दीन-हीन उपभोक्ताओं के कल्याण में उपभोक्ता संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है ‌ । 


इसके लिए उपभोक्ता संगठनों को आगे आना होगा। ये विचार जस्सुसर गेट स्थित पीएचसी सभागार में उपभोक्ता जागरण मंच द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता सुरेश के व्यास ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून का व्यापक दायरा है। उपभोक्ता अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें तभी उपभोक्ता संरक्षण कानून की सार्थकता होगी ।
मंच के संस्थापक अध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन विशुद्ध रूप से परोपकारी कार्य है, इसे सेवा भावना समझकर उपभोक्ताओं को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें ।


मुख्य समन्वयक संतोष पडिहार ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका है। वे जागरूक व सजग रहकर अपने अधिकारों को प्राप्त कर शोषण मुक्त परिवार का जीवन यापन कर सकती है ।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने कहा कि उपभोक्ताओं में धीरे - धीरे चेतना आ रही है लेकिन उपभोक्ता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीणों तक उपभोक्ताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है ।


इस अवसर पर मंच के महासचिव सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष गुलाम फरीद, सचिव रफीक मोहम्मद चौहान, संयुक्त सचिव सावित्री स्वामी व बैबी स्वामी, शहर जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य, शहर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शबनम पठान, आरती पुरोहित ने विचार व्यक्त किए ।


कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों राजकुमारी व्यास ( प्रदेश अध्यक्ष ), मनोज व्यास खाजुवाला ( प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान). अमित व्यास (प्रदेश संयोजक मीडिया प्रभाग), भूवनेश ओझा ( शहर जिला उपाध्यक्ष), महेंद्र सुथार ( जिला सचिव) को शपथ दिलाई एवं अभिनन्दन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन शबनम पठान ने किया । महासचिव सत्यनारायण शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा