हेपेटाइटिस के विरुद्ध 28 जुलाई तक चलेगा हेल्दी लिवर कैंपेन* *जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में तय हुई कार्य योजना
खबरों में बीकानेर खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें । ✍🏻 *हेपेटाइटिस के विरुद्ध 28 जुलाई तक चलेगा हेल्दी लिवर कैंपेन* *जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में तय हुई कार्य योजना* बीकानेर, 29 जून। हेपेटाइटिस रोग से बचाव तथा इसके उपचार को प्राथमिकता देने तथा जन जागरण को लेकर जिले में हेल्दी लिवर कैंपेन चलाया जाएगा। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस तक चलने वाले इस सघन अभियान में आमजन को पीलिया के कारण बचाव तथा उपचार की जानकारी दी जाएगी। लिवर के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा। सरकारी व गैर सरकारी तंत्र के माध्यम से पेयजल स्रोतों का शुद्धिकरण का सुनिश्चित तंत्र विकसित किया जाएगा। अभियान की कार्य योजना बनाने व कार्यविभाजन के लिए बुधवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने राज्य स्तर से तय की गई टाइमलाइन के हिसाब से समस्त गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त पेयजल स्रोतों की समयबद्ध सफाई करवाने तथा उसकी सूचना नियमित रूप से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए। हेल्दी...