खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
✍🏻
इंटरनेट सेवा प्रभावित : आवासन मण्डल ने जनहित में लिया निर्णय, ई-ऑक्शन की तिथि बढाई
जयपुर, 29 जून। राजस्थान आवासन मण्डल ने अपरिहार्य कारणों से प्रदेश में इंटरनेट सेवा प्रभावित होने के कारण 29 जून को समाप्त होने वाले बुधवार नीलामी उत्सव, प्रीमियम सम्पत्तियों, कोचिंग हब आर्केड सहित अन्य ई-ऑक्शन की तिथि आगामी 6 जुलाई तक बढा दी है। इसके साथ ही जयपुर के मानसरोवर में वी.टी. रोड और अरावली मार्ग की प्राइम लोकेशन पर स्थित वाणिज्यिक भूखण्ड संख्या-21 की धरोहर राशि (ईएमडी) जमा करवाने की अंतिम तिथि भी 1 जुलाई से बढाकर 6 जुलाई तक कर दी गई है।
आवासन आयुक्त श्री पवन अरोडा ने बताया कि आवेदकों को होेने वाली परेशानी को देखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 से 29 जून तक होने वाले बुधवार नीलामी योजना, ई-बिड सबमिशन, कोचिंग हब आर्केड, जयपुर, शिवाजी नगर (आवासीय) डूंगरपुर, स्वामी विवेकानन्द नगर (व्यावसायिक) कोटा, हाउसिंग स्कीम (आवासीय) परतापुर, हाउसिंग स्कीम (आवासीय) सागवाडा, मुक्ता प्रसाद नगर (आवासीय) बीकानेर, पवनपुरी (आवासीय) बीकानेर, नई हाउसिंग बोर्ड स्कीम (आवासीय) सूरतगढ, शिवसिंहपुरा (आवासीय) सीकर तथा आवासीय योजना (आवासीय) चूरू के ई-ऑक्शन की अंतिम तिथि आगामी 6 जुलाई कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त मानसरोवर योजना में वी.टी. रोड और अरावली मार्ग स्थित भूखण्ड-21 के 4 से 6 जुलाई तक होने वाले ई-ऑक्शन की तिथि को भी बढाकर अब 11 से 13 जुलाई तक कर दिया गया है।

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं