खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
✍🏻
आमरण अनशन स्थगित किया जाता है - देवीसिंह भाटी, पूर्व मंत्री
*जिला प्रशासन से वार्ता व प्रदेश में बढ़ती साम्प्रदायिकता व धारा 144 को देखते हुए आमरण अनशन स्थगित - देवी सिंह भाटी*
बीकानेर - 29 जून 2022 - पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने दिनांक 25.6.2022 को मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर प्रदेश स्तरीय कमेटी से वार्ता के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही के कारण लम्बा समय व्यतीत होने के बावजूद गोचर , ओरण , चारागाह , तालाब व पायतन भूमि को सुरक्षित व संरक्षण के लिए किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने के विरोध में दिनांक 1 जुलाई 2022 को शरह नथानियान गोचर मुरलीधर व्यास नगर के पास बीकानेर में आमरण अनशन करने की घोषणा के बाद इस संबंध में जिला प्रशासन से हुई वार्ता में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देने व प्रदेश में बढ़ती साम्प्रदायिकता व धारा 144 को देखते हुए गौ प्रेमियों द्वारा दिये जाने वाला अनिश्चितकालीन धरना व मेरे द्वारा किया जाने वाला आमरण अनशन स्थगित किया जाता है । - देवीसिंह भाटी

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं