शाइरा डॉ. मंजु कछावा ‘अना‘ के 04 ग़ज़ल संग्रहों का ऑनलाईन विमोचन 02 जुलाई को
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 📰 < 🙏 मोहन थानवी 🙏 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 🙏 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🇮🇳 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ *शाइरा डॉ. मंजु कछावा ‘अना‘ के 04 ग़ज़ल संग्रहों का ऑनलाईन विमोचन 02 जुलाई को* राजस्थान की प्रख्यात शाइरा डॉ. मंजु कछावा ‘अना‘ के 04 ग़ज़ल संग्रहों का ऑनलाईन विमोचन आगामी 02 जुलाई को सायं 07 बजे होगा। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए अन्तर मैत्री समूह के समन्वयक रवि शुक्ल ने बताया कि डॉ. मंजु कछावा ‘अना‘ के चार संग्रह ‘‘मुसल्सल सफ़र में‘‘, "यक़ीन होने तक", "सीपियों की क़ैद में‘‘, तथा ‘‘ख़्वाब का चर्चा‘‘ का विमोचन ऑनलाईन विधि से किया जायेगा। प्रथम ग़ज़ल संग्रह ‘‘मुसल्सल सफ़र में‘‘ का विमोचन भारत के प्रसिद्ध शाइर सैयद क़मरूल हसन काज़मी साहब (कानपुर) करेंगे। इस संग्रह पर युवा शाइर अमित गोस्वामी पत्रवाचन करेंगे। द्वितीय स...