अमर शहीद बीरबल सिंह जीनगर के 74 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अमर शहीद बीरबल सिंह जीनगर के 74 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
अमर शहीद बीरबल सिंह जीनगर के स्वतंत्रता आंदोलन 30 जून 1946 को शहीद की 74 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गोपेश्वर बस्ती बीकानेर में घर घर आयोजित किया गया
लॉक डाउन के कारण जीनगर समाज के प्रथम शहीद बीरबल सिंह जीनगर की 74 वी पुण्यतिथि पर सभी जीनगर समाज के बंधुओं ने अपने अपने घरों में , अपनी तरह से बीरबल सिंह जीनगर की 74 वी पुण्यतिथि वह पुष्पांजलि का आयोजन किया गया
जिसके तहत बीरबल सिंह जीनगर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
इस मौके पर जीनगर समाज के वरिष्ठ नागरिक वह भामाशाह श्री मदन लाल जीनगर ,जीनगर समाज के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद जी सिरोही( जीनगर ) , मीना जीनगर, जुगल किशोर जीनगर आदि ने शहीद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही बच्चों ने भी शहीद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस मौके पर करण जीनगर , नवीन जीनगर , रिद्धि जीनगर , सिद्धि जीनगर , पूनम जीनगर ,नियति जीनगर आदि बच्चों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...