कपिल शर्मा के शो में भी नहीं गूंजेगा अब शाओमी का विज्ञापन !! शाओमी यूजर्स के लिए भी ये एप हुए बैन

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰




< 🙏 मोहन थानवी 🙏



सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐




 ✍️

कपिल शर्मा के शो में भी नहीं गूंजेगा अब शाओमी का विज्ञापन !! 

शाओमी यूजर्स के लिए भी ये एप हुए बैन

 

बीकानेर । सोमवार को इधर शाम गहराई उधर चाइनीज 59 एप्स पर गहरा अंधेरा छा गया। जी हां, भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स को भारत भर में ब्लॉक कर दिया। बैन एप्स में शाओमी शामिल है जिसे कामेडियन कपिल शर्मा के शो में विज्ञापन की बदौलत बेशुमार प्रसिद्धि मिली। हालांकि यह शो नए एपिसोड के साथ फिलवक्त एअर पर नहीं आ रहा लेकिन अनलॉकहोहोते होते यह भी प्रसारित तो होगा ही।  ऐसे में अब लोग पूछ रहे हैं कि  इस शो में ही नहीं बल्कि अन्य माध्यमों से भी शाओमी और अन्य एप्स को प्रचारित करवा पाना संभव है क्या ? 
ध्यान रहे कि भारत-चीन के बीच बीत कई हफ्तों से तनाव बना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने  पहले ही आत्म निर्भर भारत की अपनी सोच को साझा किया था बल्कि लोगों ने भी स्वदेशी पर बल देना आरंभ कर दिया। अब  केंद्र सरकार ने यह बताते हुए कि टिकटॉक, शाओमी, हेलो, यूसी न्यूज समेत 59 ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। कहा गया कि इनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। सरकार का कहना है पिछले काफी समय से इन ऐप्स के खिलाफ लगातार डेटा सिक्यॉरिटी से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं।


शाओमी यूजर्स भी अब मी कम्युनिटी (Mi Community) और मी विडियो कॉल-शाओमी (Mi Video Call-Xiaomi) जैसे ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब यह है कि जो यूजर्स शाओमी कम्युनिटी से जुड़े हैं वे अब मी कम्युनिटी ऐप नहीं चला पाएंगे।

TikTok, Helo, Shareit, Likee समेत 59 चाइनीज ऐप देश में बैन


इसके अलावा पॉप्युलर विडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म ऐप टिकटॉक को भी बैन कर दिया गया है। टिकटॉक देश में जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है। हाल ही में भारत में टिकटॉक को टक्कर देने के लिए मित्रों और चिंगारी जैसे ऐप्स डिवेलप किए गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन ऐप्स पर लगा प्रतिबंध कब से शुरू होगा।

अब आगे क्या होगा?
अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा? जिन यूजर्स के पास इन 59 चाइनीज ऐप्स में शामिल ऐप्स फोन में मौजूद हैं क्या वो इनका इस्तेमाल कर पाएंगे या नहीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इन ऐप्स को प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। वहीं बाद में ये ऐप्स फोन में सपॉर्ट नहीं करेंगे।






📒 CP MEDIA 🙏
नव भारत 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा