Posts

हर्षवर्धनसिंह की सूरसागर पर वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी 21 को

Image
        सूरसागर पर वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी    रविवार 21 अक्टूबर को सूरसागर के किनारे,जूनागढ के सामने बीकानेर शहर मे प्रकृति प्रेमियो,वाइल्ड लाइफ मे रुचि रखने वाले लोगो तथा आमजन के लिए एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन हर्षवर्धनसिंह ने अपने चुनिंदा छायाचित्रो के माध्यम से किया है।यह फोटो प्रदर्शनी प्रात 11 बजे प्रारम्भ की जाकर सायं छ: बजे तक आयोजित होगी।वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी के शुभारम्भ के अवसर पर बीकानेर के वरिष्ठ अधिकारी,वरिष्ठ नागरिक,वाइल्ड लाइफ व वन्य जीव प्रेमियो के अलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।           उल्लेखनीय है कि इंसान ने प्राकृत अवस्था से इक्कीसवीं शताब्दी तक विकास का एक लम्बा सौपान तय किया है।इस भौतिक विकास की दौङ मे तथाकथित संभ्रान्त,सुसंस्कारित तथा विद्वान होने का दावा करने वाले इंसान ने प्राकृतिक सौन्दर्य व वन्यजीवो को अपूरणीय क्षति कारित की है। इसी का परिणाम है कि हम प्राकृतिक आपदाओ के साथ ही वायु,जल,ध्वनि व आहार के प्रदूषण का दंश झेल रहे है।प्राकृतिक सुन्दरता व वन्य जीव प्रत्येक इंसान को अपनी ओर ...

मतदान महासंकल्प कार्यक्रम 24 को

मतदान महासंकल्प कार्यक्रम 24 को सभी अधिकारी व कार्मिक लेगें मतदान करने का महासंकल्प बीकानेर,20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन के गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2018 मंे विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में 24 अक्टूबर को  महासंकल्प कार्यक्रम के तहत मतदान का संकल्प दिलाया जायेगा।  डाॅ.गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पहलीबार मतदाताओं द्वारा वीवीपेट मशीन का प्रयोग किया जायेगा। ईवीएम वोटिंग मशीन के साथ वीवीपेट मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आमजन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ ही समाज के प्रतिष्ठिति व्यक्तियों, सरकारी कार्मिकों, प्रोफेशनल सेवाओं से जुडे व्यक्तियों,महिलाओं,युवाओं,सर् विस वोटर्स को दी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विशेष योग्यजनों के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने किया जा रहा है। इस संबंध में 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिले के सभी विभागों के अधिकारी एव...

खबरों में बीकानेर 🎤 : सिंधी साहित्य समिति 21 को मनाएगी असुचंड महोत्सव पखवाड़ा

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  सिंधी साहित्य समिति 21 को मनाएगी असुचंड महोत्सव पखवाड़ा  बीकानेर । सिंधी साहित्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में 21 अक्टूबर 2018 को शाम 6 बजे मिढ्ढा भवन मुक्ताप्रसाद नगर में असुचंड महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा । तीन चरणों में यह कार्यक्रम मानसिंह मामनानी किशोर,  राजू मोटवानी के नेतृत्व में होगा । अध्यक्ष हेमनदास गोरवानी ने बताया कि पखवाड़े के तहत 8 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों द्वारा सिंधी पुस्तक वाचन और हिंदी से सिंधी में त्वरित अनुवाद प्रस्तुत किया जाएगा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समाज के युवक युवतियो और महिला पुरुषों द्वारा सिंधी लोक गीत लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सचिन हासानंद मंघवानी ने बताया कि इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों के सान्निध्य में स्नेह मिलन समारोह भी होगा।

खबरों में बीकानेर 🎤 : तुलसी वितरण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Image
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश ‘रंगीला फाउण्डेशन’ द्वारा तुलसी वितरण एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित बीकानेर, 19 अक्टूबर। खेल लेखक एवं समीक्षक स्वर्गीय झंवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की जयंती पर शुक्रवार को रंगीला फाउण्डेशन द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।  कार्यक्रम प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदारी के लिए हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी निभाई। वैद्य किशन आसोपा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बसंत आचार्य तथा एलआइसी के सेवानिवृत अधिकारी हेमाराम जोशी ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। अतिथियों ने रंगीला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने तुलसी लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति से मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। वैद्य किशन आसोपा ने कहा कि तुलसी में अनेक औषधीय गुण विद्यमान ...

खबरों में बीकानेर 🎤 : देश विदेश के शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 अक्टूबर से बीकानेर में होगा

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  बिन्नाणी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 25 अक्टुबर को बीकानेर 18 अक्टुबर।  स्थानीय बिन्नाणी कॉलेज एवं इयारीज नामक अन्तर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के एक बहुसंकाय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 25 व 26 अक्टुबर को शिक्षा- उभरते हुए सामाजिक परिवर्तनों पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। संगठन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीलम रायसिंघानी ने  बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश विदेश के जाने माने शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक अपने शोध पत्रों का वाचन करेगें। सम्मेलन का उद्घाटन 25 अक्टुबर को प्रातः 11 बजे बिन्नाणी कॉलेज के प्रांगण में होगा जिसमें राजूवास के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा मुख्य अतिथि होगें तथा अध्यक्षता थाईलैण्ड के थम्मासाट विश्वविद्यालय की प्रो. टैसेनी करेंगी। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में संगठन तथा सम्मेलन के  उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी जावेगी। इसके अतिरिक्त बिन्नाणी कॉलेज के सचिव श्री गौरीशंकर व्यास बिन्नाणी कॉलेज का संक्षिप्त परिचय देगें। डॉ. नीलम ने बताया कि उद्घाटन समारोह की मुख्य व...

खबरों में बीकानेर 🎤 : गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सेक्टर मुख्यालय बीकानेर में आयोजित बड़े खाने में शामिल हुये

Image
खबरों में बीकानेर 🎤  गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सेक्टर मुख्यालय बीकानेर में आयोजित बड़े खाने में शामिल हुये बीकानेर, 18 अक्टूबर ।  गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बी.एस.एफ. बीकानेर में दो  दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बीकानेर पहुंचे ।  गृहमंत्री राजनाथ सिंह   ने दौरे के दौरान राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन सेक्टर मुख्यालय बीकानेर की अन्तराश्ट्रीय सीमा का सुरक्षा सम्बंधी जायजा लेने हेतु बी.एस.एफ विमान द्वारा बीकानेर हवाई अड्डे पर पहुॅंचे। उनके साथ बी.एस.एफ. के महानिदेशक  रजनी कांत मिश्रा, भा0पु0से0 भी मौजूद थे।  उनके आगमन पर    कमल नयन चौबे, भा0पु0से0, अपर महानिदेशक(पष्चिमी कमान) व  अनिल पालीवाल, भा0पु0से0, महानिरीक्षक, फ्रंटियर मुख्यालय, राजस्थान द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।   एयरपोर्ट बीकानेर से  सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर पहुचने पर उनका स्वागत सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा  गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर किया गया।  इसके पश्चात गृहमंत्री ने उपस्थित समस्त अधिकारियों के साथ मुलाक...

खबरों में बीकानेर 🎤 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जवानों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 गृह मंत्रालय 18 OCT 2018 7:36PM by PIB Delhi केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जवानों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने 37 बटालियन सीआरपीएफ अहेरी, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित शस्त्रपूजन समारोह के दौरान जवानों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय का प्रतीक माने जाने वाले विजयादशमी के अवसर पर हम अनादिकाल से ही शस्त्र पूजन करते आए हैं। यह हमारी महान प्राचीन भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है। देश एवं समाज की रक्षा के लिए यह त्योहार नई प्रेरणा एवं नई ऊर्जा का संचार करता है। मातृभूमि की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले देश के वीर जवानों का आभार व्यक्त करना और इस अवसर पर उनके साथ समय व्यतीत करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप देश सेवा के जिस महान कार्य में जुटे हुए हैं, उसमें हम सभी लोग आपके साथ हैं और भविष्य में भी सदैव साथ रहेंगे। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर  नक्सल समस्या   को   मिलकर   सुलझाने   की   बात   भी कही। श्री अ...