खबरों में बीकानेर 🎤
बिन्नाणी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 25 अक्टुबर को
बीकानेर 18 अक्टुबर। स्थानीय बिन्नाणी कॉलेज एवं इयारीज नामक अन्तर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के एक बहुसंकाय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 25 व 26 अक्टुबर को शिक्षा- उभरते हुए सामाजिक परिवर्तनों पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। संगठन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीलम रायसिंघानी ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश विदेश के जाने माने शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक अपने शोध पत्रों का वाचन करेगें। सम्मेलन का उद्घाटन 25 अक्टुबर को प्रातः 11 बजे बिन्नाणी कॉलेज के प्रांगण में होगा जिसमें राजूवास के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा मुख्य अतिथि होगें तथा अध्यक्षता थाईलैण्ड के थम्मासाट विश्वविद्यालय की प्रो. टैसेनी करेंगी। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में संगठन तथा सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी जावेगी।
इसके अतिरिक्त बिन्नाणी कॉलेज के सचिव श्री गौरीशंकर व्यास बिन्नाणी कॉलेज का संक्षिप्त परिचय देगें। डॉ. नीलम ने बताया कि उद्घाटन समारोह की मुख्य वक्ता राजकीय मोहिन्द्रा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. संगीता हाण्डा होंगी। इसके अतिरिक्त बैंकॉक के श्रीनखारीविरत विश्वविद्यालय के डॉ. रूस्तम वांन्सु भी अपना व्याख्यान देगें।
उल्लेखनीय है कि संगठन की स्थापना वर्ष 2015 में की गयी थी तथा इसके द्वारा पूर्व में अमेरिका, इंगलैण्ड, आस्ट्रेलिया, इटली तथा रूस आदि लगभग 50 देशों में संगोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष बीकानेर तथा पंजाब के पटियाला शहरों का चयन किया गया है।
डॉ. रायसिंघानी ने बताया कि इस संगोष्ठी हेतु मलेशिया, हॉंगकॉंग, थाईलैण्ड, यूएई आदि देशों सहित भारत के मुम्बई, पंजाब व राजस्थान आदि विभिन्न हिस्सों से 100 से भी अधिक शोधार्थी भाग ले रहे हैं। उन्हानें कहा कि सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु डूंगर कॉलेज के सह आचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिन्नाणी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियो का गठन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-✍️ मोहन थानवी
( Dr. Neelam Raisinghani / डॉ नीलम रायसिंघानी )


Really excellent coverage
ReplyDeleteThank you for your Happy Comment
DeleteA moment of Intelligent Integration of Intelligence.
ReplyDeleteBest Wishes.