खबरों में बीकानेर 🎤
सिंधी साहित्य समिति 21 को मनाएगी असुचंड महोत्सव पखवाड़ा
बीकानेर । सिंधी साहित्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में 21 अक्टूबर 2018 को शाम 6 बजे मिढ्ढा भवन मुक्ताप्रसाद नगर में असुचंड महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा । तीन चरणों में यह कार्यक्रम मानसिंह मामनानी किशोर, राजू मोटवानी के नेतृत्व में होगा । अध्यक्ष हेमनदास गोरवानी ने बताया कि पखवाड़े के तहत 8 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों द्वारा सिंधी पुस्तक वाचन और हिंदी से सिंधी में त्वरित अनुवाद प्रस्तुत किया जाएगा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समाज के युवक युवतियो और महिला पुरुषों द्वारा सिंधी लोक गीत लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सचिन हासानंद मंघवानी ने बताया कि इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों के सान्निध्य में स्नेह मिलन समारोह भी होगा।
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...