मतदान महासंकल्प कार्यक्रम 24 को

मतदान महासंकल्प कार्यक्रम 24 को
सभी अधिकारी व कार्मिक लेगें मतदान करने का महासंकल्प

बीकानेर,20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन के गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2018 मंे विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में 24 अक्टूबर को  महासंकल्प कार्यक्रम के तहत मतदान का संकल्प दिलाया जायेगा। 
डाॅ.गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पहलीबार मतदाताओं द्वारा वीवीपेट मशीन का प्रयोग किया जायेगा। ईवीएम वोटिंग मशीन के साथ वीवीपेट मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आमजन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ ही समाज के प्रतिष्ठिति व्यक्तियों, सरकारी कार्मिकों, प्रोफेशनल सेवाओं से जुडे व्यक्तियों,महिलाओं,युवाओं,सर्विस वोटर्स को दी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विशेष योग्यजनों के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने किया जा रहा है। इस संबंध में 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक कार्यालय जिला कलक्टर में महासंकल्प कार्यक्रम के तहत मतदान का संकल्प लेगें।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,