राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले #politics








💃














👉

राजनीति : बीकानेर का कद और बढ़ेगा...! इन विधायकों के मंत्री बनने और रांका को महत्वपूर्ण दायित्व की संभावना, मेघवाल प्रदेश पदाधिकारियों से मिले

बीकानेर 

राजस्थान में बम्पर जीत के बाद भाजपा की गठित हो रही सरकार में कई नवाचार दिखाई दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बात कहते हैं उसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए भी ख्यात नाम हैं। इसी के तहत राजनीतिक जानकार यह अनुमान जाता रहे हैं की निवर्तमान कांग्रेस सरकार में बीकानेर के तीन मंत्री शामिल थे। अब भाजपा की गठित हो रही सरकार में भी बीकानेर से कम से कम दो मंत्री हो सकते हैं।

 इनमें प्रबल संभावना बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद और  खाजूवाला  विधायक डॉ विश्वनाथ की जताई जा रही है। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी तथा लोकप्रिय भाजपा नेता महावीर रांका को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की चर्चाओं के साथ बीकानेर का कद और अधिक ऊंचा होने की बातें भी की जा रही हैं। 

इधर, 
खाजुवाला विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने  भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर से  मुलाकात की। 


प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी व महामंत्री संगठन ने नवनियुक्त विधायक डॉ मेघवाल को केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। 

डॉ विश्वनाथ मेघवाल इस बार तीसरी बार विधायक चुनकर आये हैं। जिले मे सबसे अनुभवी विधायक के साथ एक दलित चेहरा भी हैं। 


#politics, #bikaner, #rajasthan, 
#bjp, #followvers, #RajasthanElection2023, 
#elction24, #arjunrammeghwal


Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,