व्यापारी हित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ मोहन सुराणा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विनोद गोयल ने जिला अध्यक्ष पद की ली शपथ जयपुर में हुआ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
व्यापारी हित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ मोहन सुराणा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विनोद गोयल ने जिला अध्यक्ष पद की ली शपथ
जयपुर में हुआ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर में हुआ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
बीकानेर। व्यापारी हित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बीकानेर के मोहन सुराणा ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तथा विनोद गोयल ने बीकानेर जिला अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा एवं हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के बाद मोहन सुराणा ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा व्यापारिक हितों को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज़ को प्रभावी ढंग से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि बीकानेर जिले के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन के साथ जुड़कर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
समारोह में के.के. मेहता, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र राव, पंकज अग्रवाल, महावीर बोथरा सहित व्यापार जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं व्यापारी समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...