देशनोक : महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने किया जन संवाद, विधायक अंशुमान सिंह ने चुनावी कार्यालयों का किया उद्घाटन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
देशनोक : महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने किया जन संवाद, विधायक अंशुमान सिंह ने चुनावी कार्यालयों का किया उद्घाटन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
देशनोक। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। रविवार को भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का आगमन हुआ। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की तथा विशेष रूप से महिला प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। राठौड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में वार्ड 16 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक भाटी ने वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी रमेश शर्मा, वार्ड 25 में भाजपा प्रत्याशी रामकंवरी जाजड़ा तथा वार्ड 12 सोनू कंवर एवं वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी बाबू नायक के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन संपन्न हुआ।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...