वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,
प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ
समर्थन से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान को मिली नई मजबूती
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को एक अन्य प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने अपना समर्थन देने की घोषणा की, जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
रविन्द्र कुमार सारस्वत के समर्थन को वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...