वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
सोनगिरी कुआं, दुर्गा आभूषण के सामने किया गया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन




बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 73 में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोनगिरी कुआं, दुर्गा आभूषण के सामने किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड की जनता के विश्वास और सहयोग के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

चुनाव-मैदान से : आमजन की इंद्रदेव को साथ देने की दुआएं जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कौतूहल