अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
अब आर्थिक और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत
नौकरी के साथ बिजनेस और उद्योग पर जोर
कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमी अध्यक्षता करते हुए राजाराम धारणिया ने कहा कि समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी तक सीमित रहने के बजाय व्यवसाय,उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढऩा चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि फलोदी के जिला मजिस्ट्रेट जयपाल ज्याणी,संत भागीरथ शास्त्री,एएसपी रामप्रताप गोदारा,रिटायर्ड एएसपी जीवनराम गोदारा,कर्नल गंगाराम धारणिया,बिहारी लाल विश्नोर्ई,डॉ पूजा विश्नोई,भंवरलाल विश्नाई,रामसुख धायल,सुनील मांझू,आरएएस रचना विश्नोई,डॉ अशोक धारणिया,ओमप्रकाश खींचड़,रामजस भादू,भव्यराज धारणिया सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता जरूरी है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का व्यवसाय किया जाएं तो जनकल्याण की धारण के साथ किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जिस भाव से मंदिर जाते है,उसी भाव से व्यापार करना चाहिए। व्यक्ति की सोच और विजन बड़ा होना चाहिए। न की व्यापार छोटा हो या बड़ा। उसको मुकाम तक पहुंचाने के लिये मेहनत की आवश्यकता है। इसमें समाज में व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।समिट में महिलाओं, किसानों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ नई पीढ़ी को उद्यमिता से जोडऩे पर भी जोर दिया गया। समिट में उद्योगपति,व्यापारी,उद्यमी,प्रोफेशनल्स,विद्यार्थी,शिक्षक,महिलाएं और युवा शामिल हुए।इस दौरान सफल उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए।समिट में व्यापार विस्तार,पारिवारिक व्यवसाय,स्टार्टअप,डिजिटल बिजनेस,नेटवर्किंग,निवेश और नई पीढ़ी को उद्यमिता से जोडऩे जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
25 से 27 दिसम्बर तक जोधपुर में होगा ग्लोबल काउंसिल का कार्यक्रम
विश्नोई ग्लोबल बिजनेस समिट से जुड़े रामरतन धारणिया ने बताया कि बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल का आगामी कार्यक्रम 25 से 27 दिसम्बर 2026 तक जोधपुर के कृषि विवि में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 300 स्टॉल्स लगाई जाएगी। जिसके लिये ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्टे्रशन कि ये जा रहे है। उन्होंने व्यवसायियों से शिक्षा,प्रशिक्षण और तकनीक के माध्यम से निरंतर ज्ञान बढ़ाने की अपील की। साथ ही कहा कि व्यापार और सेवाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
इनका किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ साथ आरएएस वीरांगना रचना विश्नोई,हुकमाराम विश्नोई,शिवकरण डेलू,शशि धारणिया,सीआई सुशीला विश्नोई,आदर्श विश्नोई,मोखराम धारणिया,रामकिशन डेलू,रामगोपाल विश्नोई,ओमप्रकाश भादू,मांगीलाल मंडा,बनवारी डेलू,जयसुख सहित अनेक जनों का सम्मान किया गया। संचालन महासचिव विश्नोई ग्लोबल काउसिंल ने किया।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...