विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी
देशनोक। देशनोक नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में श्री करणी मंडल भवन में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक नगरपालिका चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि देशनोक के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर है। विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, अनुशासन और एकजुटता के साथ प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक घर तक पहुंचें तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें। विधायक भाटी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने देशनोक के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया है। विधायक कोटे से भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं और अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर प्रगति पर हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट से चल रहे कार्यों को चुनाव के बाद और गति प्रदान की जाएगी तथा स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करवाकर देशनोक के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी। भाटी ने कहा कि पिछले बोर्ड के कार्यकाल में विकास की जो कमियां और समस्याएं सामने आईं, उन्हें जनता भली-भांति जानती है। अब आवश्यकता ऐसी नगरपालिका की है जो राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दे। मंच संचालन एडवोकेट सुशील परिहार ने किया।
उद्घाटन समारोह में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, मंडल अध्यक्ष पवन पंचारिया, बादलसिंह चारण, गोपीकिशन महाराज, धर्मेंद्र भार्गव, गोविन्दराम नायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, चेनाराम सेवग, आनदमल रैगर, रामेश्वरलाल सुथार, शिवकिशन नाई, धर्माराम हरिजन, भंवर भार्गव, कैलाशदान चारण, अनिल सारड़ा, प्रदीप दान, मेघदान, संतोष, सीतादान चारण, नारायण शर्मा, डालचंद सोनी, यासिन राठौड़, कमल नाहटा, हेमंत भूरा, भंवर लाल शर्मा एवं ईश्वर नाई सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी मैदान में
देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा द्वारा सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारे गए हैं। वार्ड संख्या 01 से नथमल सुराणा, 02 से मेघदान चारण, 03 से नथुराम कड़ेला, 04 से रुक्मणी देवी, 05 से बाबू नायक, 06 से अनिल सारड़ा, 07 से मैना कंवर, 08 से ललिता देवी, 09 से रमेश चन्द्र उपाध्याय, 10 से काना राम धूरखवाल, 11 से शिव दयाल बारड़, 12 से सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), 13 से देवेन्द्र सिंह चारण, 14 से मुन्नी देवी, 15 से ममोल देवी, 16 से गोपालराम मेघवाल, 17 से लीलादेवी नाहटा, 18 से राधा देवी, 19 से रूप दान चारण, 20 से विनोद दान चारण, 21 से लीला देवी सोनार, 22 से सीता दान बारड़, 23 से श्यामसिंह चारण, 24 से चन्दा देवी तथा 25 से राम कंवरी भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में है।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...