स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने लिया मतदान जागरूकता का संकल्प


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


*नगरीय निकाय चुनाव 2026*

*स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने लिया मतदान जागरूकता का संकल्प*

*स्वीप के तहत देवीकुंड सागर में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम — विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का दिया संदेश*

बीकानेर, 05 सितंबर। स्वीप के अंतर्गत शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के देवीकुंड सागर स्थित मंडल स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर्स ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर्स सबसे पहले स्वयं मतदान करें और अपने परिजनों, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित की जाती है। मतदान लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है, इसलिए मतदान के दिन सेवा और सहयोग की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

स्वीप समन्वयक श्री प्रशांत जोशी एवं सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने स्वीप के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदान दिवस पर बुजुर्ग एवं जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान में सहयोग करने तथा अपने आसपास के आमजन को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व स्काउट के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लिखाला ने स्वीप टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थी मतदान जागरूकता अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगे। सीओ स्काउट श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित ने स्वागत भाषण देते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्वीप टीम के श्री सुधीर मिश्रा, श्री हीरालाल, श्री रामकिशन, श्री अमरदीप गोदारा एवं श्री बजरंग लाल सहित स्काउट एवं गाइड से जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री सुगनाराम चौधरी, गाइडर श्री संतोष रंगा एवं स्काउटर श्री गोपी प्रजापत सहित बड़ी संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।

*मोहल्लों में पहुंचकर दिया मतदान का संदेश*

कार्यक्रम के पश्चात रोवर, रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने वैष्णों धाम के आसपास के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर आमजन से मतदान करने की अपील की। विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,