देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB का शिकंजा, खुद के नाम पट्टे जारी करने का आरोप
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB का शिकंजा, खुद के नाम पट्टे जारी करने का आरोप
मून्धड़ा पर पद का दुरुपयोग कर अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB का शिकंजा, खुद के नाम पट्टे जारी करने का आरोप
बीकानेर। देशनोक नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मामला दर्ज किया है। मून्धड़ा पर पद का दुरुपयोग कर अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है।
ACB के अनुसार, मून्धड़ा ने अपने पद का उपयोग करते हुए अपने हस्ताक्षर से अपने ही नाम तीन पट्टे जारी किए। यह पट्टे 31 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे। तीनों पट्टों का क्षेत्रफल क्रमशः 71.88 वर्गमीटर, 267.14 वर्गमीटर और 42.53 वर्गमीटर बताया गया है। इन तीनों पट्टों का 11 जनवरी 2022 को पंजीयन कराया गया था।
शिकायत प्राप्त होने के बाद ACB ने मामले की जांच की। जांच के दौरान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमोदन लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने के बाद ACB ने प्रकरण दर्ज किया है।
मून्धड़ा वर्ष 2021 में देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...