चुनाव-मैदान से : आमजन की इंद्रदेव को साथ देने की दुआएं जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कौतूहल


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

चुनाव-मैदान से : आमजन की इंद्रदेव को साथ देने की दुआएं
जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कौतूहल

कौतूहल : दलों-दावेदारों की सामने आ रही गतिविधियों और चंद घंटे पूर्व शुरुआती टिकट वितरण के दौर से उपज रही विरोध-स्वरों की फुस्स होती गूंज से इतर अंदर..
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कौतूहल
- मोहन थानवी
नगरीय निकाय चुनाव में प्रशासन की तैयारियों तधा दलों व दावेदारों की सामने आ रही गतिविधियों और चंद घंटे पूर्व आधी-अधूरी टिकट वितरण के दौर से उपज रही विरोध-स्वरों की फुस्स होती गूंज से इतर अंदर की बात सुनकर संभवतया आप कौतूहल करेंगे। हां, यदि आपने जनता के भाव बीते कुछ महीनों ही नहीं बल्कि वर्षों से नोटिस किए हैं तो आपको कौतूहल बिल्कुल नहीं होगा। अंदर की इस बात में आसमान में गरजने वाले मेघ-राज इंद्रदेव का शामिल हो जाना संयोग ही है। संयोग तो यह भी है कि नामांकन के 5 दिनों में दो सैंडविच डे भी शामिल हो गए हैं। गर्मी बढ़ती लग रही है और आम जन इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना कर रहा है । आमजन की बारिश की प्रार्थना के पीछे पार्षद बनने के दावेदारों का शुरू होने वाला जनसंपर्क कार्य भी छुपा हुआ है। आमजन दिल से चाहता है कि उनके वार्ड का प्रतिनिधित्व करने की दावेदारी करने वालों के समक्ष वार्ड क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्रगटीकरण स्वत़ ही हो जाए तो बेहतर है। अब दिलचस्प बात यह है की मौसम विभाग ने भी अनुमानतः सोमवार के बाद बारिश के लिए संभावना व्यक्त कर दी है । अब बारिश होगी तो घर-घर संपर्क के लिए निकले दावेदारों के समक्ष हर गली हर मोड़ पर हर सड़क हर घर के आगे कहीं गड्ढे तो कहीं सीवर लाइन समस्या तो कहीं क्षतिग्रस्त सड़क खुद-ब-खुद सामने आएगी । बारिश का पानी भी कुछ जगह राहगीरों का मुंह चिढाता दिखेगा। मूलभूत सुविधाओं पर महीनों-बरसों से गूंज रहे सवाल उन चेहरों से जवाब मांगते दिखाई देंगे जो चुनावी मौसम में वोट अपने पक्ष में देने की गुहार करते दिखाई देते हैं। तो, अब यदि मतदान के लिए प्रचार के चंद दिनों में कोई चेहरा आसमान की ओर मुंह उठाकर हाथ जोड़कर बारिश न होने की प्रार्थना करता मिले तो कौतूहल कतई न कीजिएगा । बाकी तो - होय वही जो राम रचि राखा...!!



#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments