वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया जनसंपर्क
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया जनसंपर्क
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया जनसंपर्क
बीकानेर 6 सितम्बर 2026 रविवार
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।
इस दौरान वार्डवासियों ने भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशी दीपक पारीक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वार्ड 73 में कमल खिलाने और दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
“जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...