सामूहिक आयंबिल में 45 बहनों ने दी तप की आहुति
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सामूहिक आयंबिल में 45 बहनों ने दी तप की आहुति
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
सामूहिक आयंबिल में 45 बहनों ने दी तप की आहुति
गंगाशहर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा आज सामूहिक आयंबिल का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा एवं तपस्या से ओतप्रोत इस आयोजन में 45 बहनों ने आयंबिल तप का संकल्प लेकर सामूहिक तप-आहुति में अपना योगदान दिया।
आयंबिल जैसे संयम एवं आत्मशुद्धि के तप के माध्यम से बहनों ने त्याग, संयम और साधना की भावना को अभिव्यक्त किया। सामूहिक रूप से किए गए इस तप से वातावरण में आध्यात्मिकता एवं धर्ममयता का विशेष संचार हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा एवं मंत्री श्रीमती रेखा चौरड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी श्रीमती सरिता आंचलिया एवं श्रीमती सरोज भंसाली तथा कन्या मंडल प्रभारी व सह प्रभारी हेमा पारख व सुनीता डोसी का भी अच्छा सहयोग रहा।
अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा ने कहा कि सामूहिक तप न केवल आत्मशुद्धि का माध्यम है, बल्कि इससे परस्पर आध्यात्मिक प्रेरणा और धर्म के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। सभी बहनों की सहभागिता ने इस आयोजन को सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया।
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे ऐसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से बहनों में तप, त्याग, संयम और साधना के संस्कारों को निरंतर सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...