गंगाशहर : 15 वर्ष की उम्र में आठ दिन निराहार तपस्या....


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गंगाशहर : 15 वर्ष की उम्र में आठ दिन निराहार तपस्या....
तपस्या आत्मशुद्धि का महान साधन.
क्षेत्र के गायक तपस्या करने वाले परिवार के यहाँ जाकर उत्साह पूर्वक तप की अनुमोदना में अपनी सेवाएं देते है
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


गंगाशहर : 15 वर्ष की उम्र में आठ दिन निराहार तपस्या....

तपस्या आत्मशुद्धि का महान साधन...

"गंगाशहर नई लेन निवासी छोटी सी बालिका चेष्टा भादानी ने अटूट आत्मबल और हिम्मत का परिचय देते हुए अठाई तप किया है, यह बहुत बड़े गौरव की बात है. जहां इस भौतिक वादी युग में थोड़ी थोड़ी देर में खाने को मन लालायित रहता है वहां आठ दिन बिना आहार खाये पिए रहना किसी सपने से कम नहीं लगता है, इस दृष्टि से चेष्टा ने भारी लाभ कमाया है. भव भव से आत्मा पर चिपके कर्म बंधनों को तपस्या से ही तोड़ा जा सकता है, संसार के हर धर्म में त्याग और तप का गुणगान किया गया है. "
तपस्या के आठ दिनों में तपस्वीनी बहन ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक उबला हुआ जल का बहुत थोड़ी मात्रा में उपयोग किया.

उपरोक्त विचार भजन मंडली, गंगाशहर के धर्मेन्द्र डाकलिया ने भादानी निवास पर चेष्टा सुपुत्री सुनील कुमार और गुंजन देवी भादानी के निवास पर आयोजित तप अनुमोदना और भक्ति गीत कार्यक्रम में रखे. इस अवसर पर धर्मेन्द्र डाकलिया ने आपने साथी गायको के साथ 
"आया आया ए बाई तने देवां बधाई.." 
भजन गाकर अनुमोदना की.
सुशील पारख ने
 "भाव बढ़ावण आया, तपसण री साता पुछण आया.." 
नवरतन सेठीया ने 
"तप का मौसम आया है घर घर में यह छाया है." 
इन्दरचंद जी छाजेड ने 
"तपसण थारे जीवन री उजली भोर है.." 
पवन छाजेड ने
 "कुल पर कलश चढ़ाया तुमने तुम पर हुमको नाज.." 
पुजा और आरती तथा संतोष बैद ने भी इस अवसर अपनी प्रस्तुति दी..

इस तप अनुमोदना कार्यक्रम में पारिवारिक जनों के साथ आस पास के और समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.. 

धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि भजन मंडली, गंगाशहर के सभी गायक तपस्या करने वाले परिवार के यहाँ जाकर उत्साह पूर्वक तप की अनुमोदना में अपनी सेवाएं देते है.. अन्य मांगलिक अवसरो पर भी गुणानुवाद और भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी निशुल्क सेवाएं देते है और यहाँ तक कि तपस्या वाले घर में पानी तक नहीं पीते है, वे स्वयं तपस्या की अनुमोदना तप के द्वारा ही करते है ..

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,