छात्रावासों में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

छात्रावासों में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
इस वेबसाइट और दूरभाष नंबर से जानकारी ली जा सकती है
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

छात्रावासों में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

​बीकानेर, 2 सितम्बर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार कालवा ने बताया कि विभाग के अधीन जिला मुख्यालय बीकानेर पर बालिका छात्रावास तथा खाजूवाला के राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। इन छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अल्पसंख्यक समुदाय-मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी के बालक एवं बालिकाएं 10 सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।

​छात्रवास आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in पर अथवा कार्यालय समय में व्यक्तिगत रूप या दूरभाष संख्या 0151-2201008 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

चुनाव-मैदान से : आमजन की इंद्रदेव को साथ देने की दुआएं जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कौतूहल