बीकानेर : नेपाल त्रासदी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों की कुशलता के लिए शिखर बंद महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अभिषेक
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : नेपाल त्रासदी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों की कुशलता के लिए शिखर बंद महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अभिषेक
पूर्व में कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा कर चुके कैलाशियों ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : नेपाल त्रासदी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों की कुशलता के लिए शिखर बंद महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अभिषेक
बीकानेर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारत के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं की सकुशलता एवं सुरक्षित वापसी की कामना को लेकर बीकानेर के शिखर बंद महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर से पूर्व में कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा कर चुके कैलाशियों ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया तथा अभिषेक कर देशभर से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए सभी श्रद्धालुओं की कुशलता के लिए प्रार्थना की। कैलाशियों ने भगवान शिव के चरणों में वंदना करते हुए प्रार्थना की कि नेपाल में उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बीच सभी यात्री सुरक्षित रहें और शीघ्र अपने परिवारों के बीच सकुशल लौटें।
पूजा-अर्चना एवं अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर देशभर के कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए मंगलकामना की। इस दौरान कैलाशी अजय खत्री, योगेश झा, मूलचंद गहलोत सहित अन्य कैलाशियों एवं भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कैलाशियों ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। आज जब नेपाल में आई त्रासदी के कारण कई कैलाश मानसरोवर यात्रियों के संबंध में चिंता का वातावरण बना हुआ है, ऐसे समय में सभी पूर्व कैलाशियों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि प्रत्येक यात्री की रक्षा हो और सभी सकुशल अपने घर लौटें।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव से कैलाश मानसरोवर यात्रियों के सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...