विश्वकर्मा मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
विश्वकर्मा मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव
आयोजक अनु सुथार ने बताया - आयोजन में विजयश्री सुथार, कौशल्या सुथार, शिवानी सुथार एवं ज्योति सुथार ने सहयोग किया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
विश्वकर्मा मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव
बीकानेर। विश्वकर्मा मातृशक्ति द्वारा 26 अगस्त को लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक अनु सुथार ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सभी विश्वकर्मा मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गा देवी आसदेव रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनसूया जांगिड़ एवं अंकिता सुथार, मिस मरवान 2026 मौजूद रहीं।
लहरिया उत्सव में रैंप वॉक और डांस प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रैंप वॉक में सुरभि कुलरिया ने प्रथम, ज्योति कुलरिया ने द्वितीय तथा पिंकी मांडण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डांस परफॉर्मेंस में संजना सुथार प्रथम, खुशबू लदरेचा द्वितीय तथा वंशिका सुथार तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में विजयश्री सुथार, कौशल्या सुथार, शिवानी सुथार एवं ज्योति सुथार ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं में नेहा पांडे और प्रीति कुलरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं संजना मांडण को मिस सावन क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान विभिन्न गेम्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...