चुनाव-मैदान से : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर 25 अगस्त 2026

चुनाव-मैदान से : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन

बीकानेर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे दी है। संभावित प्रत्याशियों से प्राप्त आवेदनों के बाद अब पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में संगठन चुनाव को लेकर वार्डवार तैयारियों, मजबूत प्रत्याशी चयन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष फोकस कर रहा है।

इसी क्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सत्यप्रकाश आचार्य, चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत, महावीर सैनी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला की मौजूदगी में पूर्व पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  अब संगठन में चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को चुनावी मोड में ला दिया है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए 26 अगस्त को शाम 5 बजे शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन, गोपेश्वर बस्ती में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे !



#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

हलो झूलण जे दरबार हलूं - महिला मंडली का आह्वान 24 अगस्त को होगा चालिहा महोत्सव का मुख्य अनुष्ठान