शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब, पंचाक्षर मंत्रों की गूंज सचेतन झांकियां, कावड़ से अभिषेक
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब, पंचाक्षर मंत्रों की गूंज
सचेतन झांकियां, कावड़ से अभिषेक
बीकानेर, 24 अगस्त। सोमवार को बीकानेर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब सा उमड़ पड़ा। शिवबाड़ी के लालेश्वर, मुक्ता प्रसाद नगर के मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर, गोपेश्वर बस्ती के गोपेश्वर भूतेश्वर, रंगोलाई, ब्रह्मसागर, धरणीधर व महानंद तलाई, संसोलाव के काशी विश्वनाथ सहित गंगाशहर के सेठ फौजराज बांठिया परिवार की ओर से निर्मित केदारेश्वर महादेव सहित शहर के जनेश्वर, पातलेश्वर, अनेक मंदिरों के आगे मेले का माहौल था। मंगलवार को भोम प्रदोष के दिन भी पूजा, अर्चना व भंडारे का आयोजन, शिवालयों में विशेष पूजन होगा।
विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर परिसर के नर्बदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भोले नाथ की जटा से गंगा को निकलने की झांकी जयपुर के कारीगरों ने तैयार की। रविवार को व्यास परिवार की ओर से सहस्त्र जलधारा अभिषेक किया गया। जस्सूसर गेट के बाहर माहेश्वरी सदन में पंडित पुरुषोतम व्यास मीमांशक के नेतृत्व में 21 वेद पाठी ब्राह्मणों ने करीब 250 भक्तों को मंत्रोच्चारण से अभिषेक करवाया। शिव महिम्न, रुद्री पाठ के मंत्रों से तीन घंटें तक माहेश्वरी सदन के शिवालय में श्रद्धा व भक्ति के साथ माहौल शिवमय रहा। पूजा स्थल पर गन्ने के रस से विशेष अभिषेक,2100 पार्थिव शिवलिंग की स्थापना, पूजन एवं दीपदान का आयोजन किया गया।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...