राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लेकर आएं युवा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लेकर आएं युवा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वरिष्ठ राजनीतिज्ञ राजकुमार किराडू ने पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति को केवल पद, पहचान और प्रभाव हासिल करने का माध्यम बनाने के बजाय इसे जिम्मेदारी, सेवा और जनहित का माध्यम बनाने की आवश्यकता है।
किराडू ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे योग्य, ईमानदार और सेवाभावी युवाओं को आगे लाना है, जो अपने वार्ड को अपना परिवार मानकर राजनीति में आएं और “राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प” लेकर चुनाव लड़ें। आज जरूरत ऐसे जनप्रतिनिधियों की है जिनके लिए राजनीति का अर्थ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी हो ,निरंतर सेवा करने का जज्बा हो जो वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में खड़े रहे।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...