कबड्डी के महासंग्राम का हुआ भव्य समापन, बालिका वर्ग में बीकानेर और बालक वर्ग में भरतपुर बने चैंपियन कांटे के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार दिनों तक गूंजा कबड्डी का रोमांच


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कबड्डी के महासंग्राम का हुआ भव्य समापन, बालिका वर्ग में बीकानेर और बालक वर्ग में भरतपुर बने चैंपियन

कांटे के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार दिनों तक गूंजा कबड्डी का रोमांच
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


कबड्डी के महासंग्राम का हुआ भव्य समापन, बालिका वर्ग में बीकानेर और बालक वर्ग में भरतपुर बने चैंपियन

कांटे के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार दिनों तक गूंजा कबड्डी का रोमांच

बीकानेर। बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, दमखम और तकनीक का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बालिका वर्ग में बीकानेर बना चैंपियन

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान बीकानेर की टीम विजेता रही, जबकि जयपुर की टीम उपविजेता बनी। नागौर और चूरू की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बीकानेर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

बालिका वर्ग में बीकानेर टीम की आईना सायच को बेस्ट रेडर जयपुर टीम की अक्षिता देवेंदा को बेस्ट डिफेंड चुना गया।

बालक वर्ग में भरतपुर ने जीता खिताब

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का और रोमांचक रहा। एक समय मुकाबले में पिछड़ने के बाद भरतपुर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए हनुमानगढ़ पर दबदबा बनाया और जोरदार प्रदर्शन के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल किया। हनुमानगढ़ की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में मेजबान बीकानेर और जयपुर की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में हनुमानगढ़ टीम के रवि कुमार को बेस्ट रेडर जबकि भरतपुर टीम के राधेश्याम को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चार दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया।

बीकानेर कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि तेजस्वी सिंह गहलोत ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं। कबड्डी में राजस्थान की प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ ही डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का मल्टीपरपज हॉल लगातार चार दिनों तक कबड्डी के रोमांच और खेलमय माहौल से सराबोर रहा।इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुल्हेरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष दुलकांत माचरा, उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा, सुरेश व्यास उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सीताराम सिहाग, भागीरथ गोदारा, पूर्णनाथ आदि मौजूद रहे।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

पुत्रदा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में होगा श्याम बाबा और भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान