पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी गठित


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी गठित
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी गठित

बीकानेर, 23 अगस्त। पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी बीकानेर में घोषित की।
श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीकानेर जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिम्मेदार पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रावल प्रतापसिंह, राष्ट्रीय सचिव पिंटू प्रताप सिंह तंवर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह गोहिल नोखा के द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया।
नई जिला कार्यकारिणी में बीकानेर
जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह चौहान कीरतासर, जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह दहिया नापासर, जिला सचिव मनीष सिंह कच्छावा, जिला मीडिया प्रभारी शेर सिंह कच्छावा, जिला संगठन मंत्री डॉ. रोहित सिंह दहिया, जिला सह संगठन मंत्री अमृत सिंह सोलंकी को महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीकानेर की नई कार्यकारिणी के गठन को महासभा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम माना जा रहा है। अब जिले में संगठन को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नई टीम के कंधों पर होगी।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

चालिहा महोत्सव 2026 में विश्व वरिष्ठ जन दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

हलो झूलण जे दरबार हलूं - महिला मंडली का आह्वान 24 अगस्त को होगा चालिहा महोत्सव का मुख्य अनुष्ठान