पचीसिया व किराड़ू ने रीको के 99 साल के पट्टे वाले औद्योगिक भूखंड के लिए फ्री-होल्ड की नीति बनाने की उठाई मांग
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पचीसिया व किराड़ू ने रीको के 99 साल के पट्टे वाले औद्योगिक भूखंड के लिए फ्री-होल्ड की नीति बनाने की उठाई मांग
वर्तमान में लम्बे समय से इन भूखंडों पर पर उद्योग संचालित हो रहे हैं और ऐसे में पारदर्शी प्रक्रिया और तय शुल्क के साथ साथ ही स्वामित्व का विकल्प मिलने से उद्यमियों का भरोसा बढ़ेगा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
पचीसिया व किराड़ू ने रीको के 99 साल के पट्टे वाले औद्योगिक भूखंड के लिए फ्री-होल्ड की नीति बनाने की उठाई मांग
बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा 99 वर्षीय पट्टे पर दिए गये भूखंडों को निर्धारित शुल्क लेकर फ्री होल्ड करने की मांग की है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि इससे निवेश, बैंक ऋण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलेगी और इसके लिए सरकार को पारदर्शी नीति बनाना आवश्यक है | वर्तमान में लम्बे समय से इन भूखंडों पर पर उद्योग संचालित हो रहे हैं और ऐसे में पारदर्शी प्रक्रिया और तय शुल्क के साथ साथ ही स्वामित्व का विकल्प मिलने से उद्यमियों का भरोसा बढ़ेगा | लीज पर भूखंड होने से अभी उद्यमी जमीन का पूरी तरह स्थायी सम्पति के रूप में उपयोग नहीं कर पाते हैं और फ्री होल्ड के विकल्प मिलने पर जमीन के अधिकार स्पष्ट होंगे | इससे बैंक और वित्तीय संस्थानों से ऋण, नयी मशीनरी लगाने, उत्पादन क्षमता बढाने, दीर्घकालीन सुरक्षा, निवेश का भरोसा और उद्योगों के विस्तार में मदद मिलेगी | फ्री होल्ड नीति के तहत निर्धारित शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य देय राशि से सरकार को राजस्व भी मिलेगा |
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...