खेजड़ली उत्सव में किया पौधारोपण
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
टीम आवर फॉर नेशन ने खेजड़ली उत्सव में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
टीम आवर फॉर नेशन ने खेजड़ली उत्सव में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर, 5 जुलाई।
टीम आवर फॉर नेशन ने आज प्रातः 7 बजे बीकानेर वैचारिक जागरण मंच द्वारा सुजानदेसर स्थित गंगाशहर-भीनासर गोचर क्षेत्र में आयोजित “खेजड़ली उत्सव-2026” में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
टीशर्ट विद ट्राउजर्स : आकर्षक रंग, डिजाइन जो सबको लुभाए ! खरीदी करें आनलाइन इन नीले अक्षरों पर क्लिक करके - Myintra
इस ऐतिहासिक अभियान में बीकानेर की अनेक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ हजारों नागरिकों तथा शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान 11 हजार खेजड़ी पौधों का रोपण किया गया। 363 महिलाओं ने पारंपरिक नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच पौधारोपण कर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, वहीं 22 अलग-अलग ब्लॉकों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सामूहिक पौधारोपण किया गया।
वीडियो देखें
कार्यक्रम में पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया एवं पद्मश्री हिम्मतराम भांभू की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। संत समाज से स्वामी विमर्शानंद महाराज, महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज एवं स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विधायक विश्वनाथ मेघवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण, हरित पर्यावरण के संवर्धन तथा जन-जन में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
टीम आवर फॉर नेशन के संस्थापक सीए सुधीश शर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के इस जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” की भावना के साथ टीम पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन की ओर से चंद्र कला उपाध्याय, पुरुषोत्तम शर्मा, सीए वसीम, सुरभि शर्मा, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, रामहंस मीना, शक्ति सिंह, अरविंद चौधरी, बृजेन्द्र त्रिपाठी, बसंत, देव किशन,रमेश उपाध्याय, डॉ. फ़ारूक़, मो. हसन, सीए सुधीश शर्मा एवं सुशील यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जनभागीदारी का संकल्प है।





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...