सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..


औरों से हटकर सबसे मिलकर





bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी 
गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



सागर सी गहराई और अम्बर सी ऊँचाई का साक्षात् उदाहरण थे गुरूदेव तुलसी - मुनि श्री अमृत कुमार जी 
गुरुदेव श्री तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर शक्तिपीठ पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का विहंगम दृश्य..

आज दिनांक 3 जुलाई,2026. गणाधिपति गुरूदेव तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर ‘‘ *श्रद्धार्पण समारोह‘* ‘ का आयोजन, ‘‘ नैतिकता के शक्तिपीठ‘‘ (आचार्य तुलसी समाधि स्थल ) के पावन प्रांगण में मुनिश्री अमृतकुमार जी एवं साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी जी के सान्निध्य में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों यथा नोखा, राजेरा, रूणिया बड़ाबास, जोरावरपुरा, रासीसर, श्रीडँूगरगढ़, लूणकरणसर, कालू, पीलीबंगा, हनुमानगढ जंक्शन, देशनोक, उदासर, छापर, टोहाना(हरियाणा) एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु श्रावक-श्राविका पधारें। कार्यक्रम कीे मंगल शुरूआत मुनिश्री द्वारा जप अनुष्ठान से हुई, मंगलाचरण राजेन्द्र बोथरा ने किया।  

वीडियो देखें 

टीशर्ट विद ट्राउजर्स : आकर्षक रंग, डिजाइन जो सबको लुभाए ! खरीदी करें आनलाइन इन नीले अक्षरों पर क्लिक करके - Myintra 



 *अध्यक्ष गणेशमल बोथरा* ने बताया कि ‘‘गणाधिपति गुरूदेव श्री तुलसी के 30 वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए मुनिश्री अमृतकुमार जी ने फरमाया कि विलक्षण व्यक्तित्व के धनी संत तुलसी बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महापुरूष थे। जितना उनका बाह्य व्यक्तित्व आकर्षक और मन मोहने वाला था, उससे कही अधिक उनका आंतरिक व्यक्तित्व हृद्य स्पर्शी और गुण ग्राही था। उनके अवदानों की लम्बी-चौड़ी श्रृखंला है जो सदियों -सदियों तक जन-जन के लिए उपयोगी रहेगी। अणुव्रत, नया मोड़, नारी जाति का उत्थान, असली आजादी अपनाओं आदि अनेक अवदान जन मानस के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने वाले हैं। आगम सम्पादन का महनीय कार्य इतिहास की विरल घटना है।‘‘

 *मंत्री दीपक आंचलिया* ने बताया कि ‘‘इस अवसर पर शांतिनिकेतन सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी जी ने अपने जीवन निर्माता, दीक्षा प्रदाता गुरूदेव श्री तुलसी के प्रति अपनी भांवाजलि प्रकट करते हुए कहा कि सदियों -सदियो में कभी-कभी ऐसे महापुरूष अवतरित होते हैं, जो अपने मौलिक चिंतन, अथक पुरूषार्थ से मानवता का मार्ग प्रशस्त करते है। उनके कर्तृत्व की गुण गाथा को शब्दों में कहना असंभव सा लगता है। हम सौभाग्यशाली हैं जिन्हें ऐसे गुरू का सान्निध्य मिला और जिनकी शासना में कुछ करने का मौका मिला। आज उनकी पुण्य धरा समाधिस्थल पर यह 30वां महाप्रयाण दिवस का आयोजन श्रद्धा भक्ति और समर्पण के साथ उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित होना है।‘‘      

 *वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशनाल बैद* ने बताया कि ‘‘ मुनिश्री उपशम कुमार जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि गुरूदेव तुलसी के अनेक अवदान हैँ उनमें अणुव्रत एक ऐसा अवदान है जिसे जन-जन में सम्प्रेषित करके व्यक्ति से समष्टि तक के उन्नयन मेँ इसे योगभूत बना सकते हैँ । 

 *कोषाध्यक्ष भैरूदान सेठिया* ने बताया कि ‘‘ साध्वीश्री रश्मिप्रभा जी एवं सम्यक यशा जी ने गीतिका के माध्यम से गुरूदेव के प्रति अपनी भावांजलि प्रस्तुत की,उनकी हृदय स्पर्शी प्रस्तुती ने उपस्थित सभी जन को भक्ति भावना से ओत-प्रोत एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।


 *निवर्त्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा* ने बताया कि - इस अवसर पर विभिन्न सभा संस्थागत प्रतिनिधि एवं श्रावक समाज यथा अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, तेरापंथी सभा, गंगाशहर के मंत्री जतन संचेती,vबीकानेर सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरपत जी बोथरा, अणुव्रत समिति, गंगाशहर अध्यक्ष करणीदान रांका, महिला मंडल मंत्री रेखा चौरडिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला की कोषाध्यक्ष ममता रांका, टी.पी.एफ अध्यक्ष रतन छल्लाणी, तेरांपथी सभा, भीनासर के मंत्री चैनरूम गोलछा, तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा, मोहन भंसाली ने गुरूदेव तुलसी को अपनी भावांजलि अर्पित की। आभार ज्ञापन प्रतिष्ठान के कार्यकारिणी सदस्य मनीष बाफना ने किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशनलाल बैद ने किया।  
 
 *तप-जप स्वाध्याय का लगा ठाठ:-* 

संस्थान के *मिडीया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया* ने बताया कि गुरूदेव तुलसी के 30 वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में श्रावक समाज मेँ गुरूदेव को सच्ची भावांजलि अर्पित करने हेतु तप-जप और स्वध्याय का पूरा ठाठ है। सामायिक जप, क्षमा, मौन, तपस्या, एकासन की सतरंगी के साथ-साथ नवकारसी सप्त दिवसीय रात्रि भोजन परिहार आदि का क्रम पुरे जोर पर है । विराजित सभी साधु साध्वीवृंद ने श्रावक समाज को जागरूक करने हेतु अथक परिश्रम किया । 
  
 *आज शाम गुरूदेव तुलसी के नाम* 
आज शाम गुरूदेव को समर्पित भक्ति संध्या का आयोजन ‘‘नैतिकता के शक्तिपीठ‘‘ के परिवार्श्व में अणुव्रत मंच पर होगा। मुनि श्री अमृतकुमार जी के सान्निधि में देश के ख्यातनाम गायक कलाकार ऋषि दुगड़, डाकलिया बन्धु, श्री सखी गु्रप, राजेन्द्र बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया, भैरूदान सेठिया अपनी भक्तिमय प्रस्तुती देंगे। 

 *जन संपर्क प्रभारी मनीष बाफना एवं मनोज सेठीया* ने बताया की इस समारोह में राजैनतिक, सामाजिक, शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं हर क्षेत्र के गणमान्य जन शिरकत करेंगे। नैतिकता, नशामुक्ति, सौहार्द के लक्ष्य हेतु प्रतिष्ठान निरंतर हर समाज, वर्ग को जोड़ने हेतु सतत गतिशील है |

तुलसी आइडल,2026 के प्रभारी *विनोद भंसाली एवं जयंत सेठीया* ने बताया की 
इस भक्तिसंध्या में तुलसी आइडल, 2026 के टॉप 3 गायकार दक्ष बडोला(भीलवाडा), जाह्मवी बोथरा(मुम्बई), प्रिया पारख (गंगाशहर) भक्ति संध्या में अपनी प्रस्तुति देगें। *विदित* रहे तुलसी आइडल,2026 प्रतियोगिता विभिन्न चरण यथा ऑडिशन, सेमीफाइनल, फाइनल 2 राउण्ड के माध्यम से से सम्पन्न हुई। फाइनल के अंतिम चरण में 10 प्रतियोगियों में टॉप 3 का चयन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्री पुखराज शर्मा, डॉ शांति आचार्य एवं श्रीमती सुमन शर्मा थी। 

 *आयुर्वेद ओर साहित्य संवर्द्धन* 

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान और जैन विश्व भारती लाडनुँ के संयुक्त तत्वाधान में आर्युवेद एवं साहित्य स्टॉल का संचालन शक्ति पीठ परिसर में हुआ। जैन विश्व भारती के सेवाभावी आर्युवेद उत्पाद जो शुद्धता और प्रमाणीकता के लिए विख्यात हैं, उसका आम व्यक्ति में अच्छा रूझान रहा। आमजन को सद्साहित्य से जोड़ने के लक्ष्य से जैन विश्व भारती, लाडनूँ द्वारा प्रकाशित विभिन्न साहित्य के प्रति भी अच्छा उत्साह रहा। चिंतन के अनुरूप अच्छे परिणाम से प्रतिष्ठान और विश्व भारती की टीम इसे आगामी लक्ष्य के रूप में भी गतिमान करेगी।    

 *अणुव्रत संकल्प अभियान* 

इस पावन अवसर पर अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा अणुव्रत संकल्प अभियान का आरम्भ किया गया। मंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं ने आंगन्तुक श्रावक-श्राविका समाज को प्रेरित एवं जागरूक करते हुए, अणुव्रत संकल्प पत्र भरवाये। 
समिति के अध्यक्ष करणीदान रांका ने कहा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, समिति गुरूदेव तुलसी के महान अवदान अणुव्रत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित है। 
इस अभियान के स्टॉल का संचालन मनोज सेठीया,मनोज छाजेड़, विजय बोथरा, जतनलाल बैद, कुशल बाफना, डालचंद बुच्चा ने किया।    

 

Comments