चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

Flipcart

महिलाओं के लिए विशेष इस ☝️ प्रोडक्ट को आनलाइन खरीदने के लिए इन नीले अक्षरों पर क्लिक करें 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com




 चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

गंगाशहर, 30 जून
श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास, गंगाशहर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय  चम्पालाल डागा के  24 जून को आकस्मिक निधन पश्चात् उनकी पावन स्मृति में प्रन्यास परिसर में एक भावपूर्ण *स्मृति सभा* का आयोजन किया गया। सभा में समाज के गणमान्य नागरिकों, प्रन्यास के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर स्वर्गीय डागा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ *धर्मेन्द्र डाकलिया और भँवरलाल डाकलिया* द्वारा णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं मंगल गीतिका से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया।

प्रन्यास के उपाध्यक्ष *विमल सिंह*  *चोरड़िया* ने डागा जी के प्रन्यास अनेक सामाजिक संस्थानों मेँ योगदान,और उनके व्यक्तित्व के बारे मेँ बताया |

 *मंत्री सुरेन्द्र कुमार पटवा* ने बताया की डागा जी प्रन्यास मेँ लगभग *60* वर्षों से अपनी विभिन्न रूप मेँ अनवरत जीवन के अंतिम क्षण तक सेवाएं देते रहे |
 *जतन दुगड़* ने प्रन्यास के संरक्षक  टोडरमल जी लालाणी का श्रद्धांजलि संदेश सभा में पढ़कर सुनाया। संदेश में स्व.  चम्पालाल डागा के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता, समाज सेवा तथा प्रन्यास के विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान का उल्लेख किया गया।

इसके पश्चात *प्रन्यास के पदाधिकारी, न्यासी, पूर्व न्यासी, और समाज के विभिन्न व्यक्तियों* यथा सहमंत्री किशनलाल बैद, मनीष बाफना, श्री पुखराज चौपड़ा, तोलाराम बोथरा,नारायण चोपड़ा,भैरुदान सेठीया, रिद्धकरण सेठीया,अमरचन्द सोनी, दिलीप कातेला, चंचल बोथरा, एवं देवकिशन मारु ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्व. श्री चम्पालाल डागा के व्यक्तित्व, कृतित्व, सादगी, सेवा-समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया।

कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रभावी मंच संचालन प्रन्यास के मंत्री  सुरेन्द्र कुमार पटवा ने किया।

अंत में स्व.  चम्पालाल डागा के परिवार की ओर से  *विमल डागा* ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं, अतिथियों एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले वक्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय चम्पालाल जी के आदर्श, संस्कार एवं समाजसेवा का भाव सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
सभा का समापन दिवंगत पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि हेतु 2 मिनट लोगसस्स का ध्यान किया| इस अवसर पर प्रन्यास के समस्त ट्रस्टीगण, पूर्व ट्रस्टीगण, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई