“गुरुदेव तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे”.. साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी विजेताओं का चयन : दस संभागी मुंबई, सूरत, कोलकाता, मैसूर, आसाम, भीलवाडा, बालोतरा आदि अलग अलग स्थानों से चुने गए है.


औरों से हटकर सबसे मिलकर






bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

“गुरुदेव तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे”.. साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी 
 विजेताओं का चयन : दस संभागी मुंबई, सूरत, कोलकाता, मैसूर, आसाम, भीलवाडा, बालोतरा आदि अलग अलग स्थानों से चुने गए है.  


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com




बीकानेर 1 जुलाई 2026

“गुरुदेव तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे”.. साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी 
 विजेताओं का चयन : दस संभागी मुंबई, सूरत, कोलकाता, मैसूर, आसाम, भीलवाडा, बालोतरा आदि अलग अलग स्थानों से चुने गए है.  

गणाधिपति गुरुदेव तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस की उपलक्ष में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से त्रिदिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रथम दिवस का कार्यक्रम शांतिनिकेतन सेवाकेंद्र में व्यवस्थापिका साध्वीश्री त्रिशलाकुमारी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र के मंगल संगान से प्रारम्भ इस कार्यक्रम में मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर की बहनों ने किया । साध्वीश्री ने फ़रमाया कि “गुरुदेव तुलसी युगदृष्टा थे उन्होंने सदैव अपने शिष्यों को उनकी साधना में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान किया, गुरुदेव तुलसी ने सिर्फ तेरापंथ को ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जैन समाज के लिए एक बहुत बड़ा उपकार किया है। सही मायने में गुरुदेव श्री तुलसी विराट व्यक्तित्व के धनी महान संत पुरुष थे।“

☝️ ऐसी सुंदर आकर्षक साड़ी खरीदनी है तो परेशान क्यों हैं आप ! Myntra है न ! क्लिक करो, पसंद चुनो और बस... आर्डर प्लेस कर दो... हो गया घर बैठे साड़ी का इंतजाम ! है न... Myntra ☺️ 


आज के कार्यक्रम में शासनश्री साध्वी प्रभाश्री, साध्वी तितिक्षा श्री, साध्वी दीपमाला, साध्वी निश्चय प्रभा, साध्वी रश्मि प्रभा, साध्वी सम्यक्त्व प्रभा, साध्वी सोमश्री आदि साध्वियों ने अपने गुरुदेव की स्मृति में अपने भावों की अभिव्यक्ति गीत, कविता, मुक्तक और वक्त्यव के माध्यम से दी । 
संचालन साध्वीश्री कल्पयशा  ने किया .    
कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष  हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया, कोषाय्क्ष भेरुदान सेठिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य व श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। 
 मंत्री दीपक आंचलिया ने आगामी तीनों दिनों के कार्यक्रमों की विस्तृत सुचना सभी जनों को दी।

प्रति वर्ष की भांति इस साल भी आयोजित हो रही तुलसी आईडल 2026 प्रतियोगिता के प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया और विनोद भंसाली ने बताया कि 2 जुलाई को सांय 7.30 बजे आशीर्वाद भवन में इस तुलसी आईडल 2026 के फाइनल राउंड में देश के विभिन्न सुदूर स्थानों से चयनित 10 संभागियों में से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया जायेगा. ये दस संभागी मुंबई, सूरत, कोलकाता, मैसूर, आसाम, भीलवाडा, बालोतरा आदि अलग अलग स्थानों से चुने गए है.  

 

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई