जनता को पारदर्शी और सुलभ गवर्नेंस देने के लिए व्यवस्थागत कमियों को तुरंत सुधारा जाए - डॉ शेखावत
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जनता को पारदर्शी और सुलभ गवर्नेंस देने के लिए व्यवस्थागत कमियों को तुरंत सुधारा जाए - डॉ शेखावत

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को शहरी सेवा शिविर 2026 को प्रभावी बनाने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 की कमियों को संदर्भ देते उन्हें दूर करने और पट्टा वितरण प्रक्रिया को सरल व तेज बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू को एक ज्ञापन सौंपा।
डॉ. शेखावत ने मांग की है कि राज्य सरकार की मंशानुसार जनता को पारदर्शी और सुलभ गवर्नेंस देने के लिए इन व्यवस्थागत कमियों को तुरंत सुधारा जाए, ताकि यह शिविर आम नागरिकों के लिए सही मायने में सार्थक सिद्ध हो सके।
वीडियो देखें
लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग
ज्ञापन में मुख्य रूप से इन समस्याओं और मांगों को रेखांकित किया गया है:
कॉलोनियों का पुनः सर्वेक्षण और पट्टा वितरण: वर्ष 2013 के बाद विकसित हुई नई कॉलोनियों और कई पुरानी कॉलोनियों (जैसे तिलक नगर, शिवबाड़ी, गंगाशहर, उदयरामसर आदि) का कोई डेटाबेस उपलब्ध नहीं है। जिन क्षेत्रों में 50% से अधिक आबादी बस चुकी है, वहाँ तुरंत पुनः सर्वेक्षण कर आसान प्रक्रिया से पट्टे जारी किए जाएं।
कर्मचारियों की भारी कमी: प्राधिकरण में लिपिकों (क्लर्क) और जूनियर इंजीनियरों (तकनीकी स्टाफ) की कमी है, जिसे अभियान की सफलता के लिए जल्द पूरा किया जाना जरूरी है।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी: सारा कार्य ऑनलाइन होने के बावजूद संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या बेहद कम है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। अतिरिक्त ऑपरेटर नियुक्त करने की मांग की गई है।
क्षेत्राधिकार का विस्तार और स्वतः संज्ञान: प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार का विस्तार केवल कागजों में है। शिविर में पट्टे देने के लिए प्राधिकरण द्वारा कोई स्वतः संज्ञान सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...