बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई हुई राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की हनुमानगढ़ और चूरू जिले की शुक्रवार को होगी जनसुनवाई
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई हुई
राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की
हनुमानगढ़ और चूरू जिले की शुक्रवार को होगी जनसुनवाई
राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की
हनुमानगढ़ और चूरू जिले की शुक्रवार को होगी जनसुनवाई
बीकानेर,2 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने गुरुवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। बीकानेर विकास प्राधिकरण में वीसी के जरिए की गई जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया,संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौजूद रहे।
पहले बीकानेर और फिर दोपहर बाद वीसी के जरिए हुई जनसुनवाई में बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
*यूसीसी पर शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई*
संभागीय आयुक्त ने बताया कि राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान शुक्रवार को बीडीए सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुबह 10 से 11.15 बजे तक हनुमानगढ़ तथा 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई करेंगी।





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...