विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष, जय नारायण बिस्सा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विश्वास


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष,
जय नारायण बिस्सा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 
 प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विश्वास



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


विक्रम जागरवाल होंगे आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष,
जय नारायण बिस्सा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 
 प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विश्वास

बीकानेर। भारत के सक्रिय पत्रकारों के संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की बीकानेर ईकाई के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। आईएफडब्ल्यूजे की बीकानेर ईकाई की कमान अब पत्रकार विक्रम जागरवाल के हाथ में होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने विक्रम जागरवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्रकार जय नारायण बिस्सा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जागरवाल के बीकानेर ईकाई के जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है। बता दें कि विक्रम जागरवाल लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं। वहीं विभिन्न पत्रकार संगठनों में अलग अलग पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का कुशल निर्वहन कर चुके हैं। पत्रकार बिस्सा इस संगठन सहित बीपीसी के अध्यक्ष और कुछ मीडिया हाउस से जुड़े रहे हैं। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारिता व संगठनों में उनके अनुभव को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। जागरवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में संगठन व पत्रकारों के हितों से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई