लाल क्वार्टर्स के पीछे आंख-मिचौली खेल रही बिजली
औरों से हटकर सबसे मिलकर

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
👇 इस क्रीम की आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipkart
लाल क्वार्टर्स के पीछे आंख-मिचौली खेल रही बिजली
बीकानेर, 3 जुलाई
बीकानेर में भुट्टा बास (लाल क्वार्टर के पीछे) क्षेत्र में पिछले लगभग छह माह से कम वोल्टेज की गंभीर समस्या से लोग त्रस्त हैं। आखिरकार वार्ड 53 के जागरूक लोग शुक्रवार को इंडियन यूथ पावर व कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ एडीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीसी) उम्मेद सिंह रतनू से कम वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में घरों में लगे पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर, पानी की मोटर तथा अन्य विद्युत उपकरण पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं सहित पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
प्रतिनिधियों ने बताया कि स्थानीय निवासी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने आशंका जताई कि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा तकनीकी जांच कर ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, बिजली लाइन की मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक उपायों के माध्यम से कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने प्रतिनिधिमंडल को संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, इंडियन यूथ पावर के संरक्षक अब्दुल रहमान लोदरा,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एसएमडी जयदीपसिंह जावा, मंडल अध्यक्ष राजेश पुनिया,नवाब खान नायच,मैक्स नायक,जाकिर पडिहार,विकास रावत, अकबर जोईया सहित कांग्रेस एवं इंडियन यूथ पावर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...