छत्तरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलक्टर, विभिन्न कार्यालयों और ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण शिविरों से ग्रामीणों को मिले अधिक से अधिक राहत: जिला कलक्टर


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

छत्तरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलक्टर, विभिन्न कार्यालयों और ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

शिविरों से ग्रामीणों को मिले अधिक से अधिक राहत: जिला कलक्टर


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


छत्तरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलक्टर, विभिन्न कार्यालयों और ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

शिविरों से ग्रामीणों को मिले अधिक से अधिक राहत: जिला कलक्टर

बीकानेर, 3 जुलाई। जिला कलक्टर  निशान्त जैन शुक्रवार को छत्तरगढ़ के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यालयों और सत्तासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। 

वीडियो देखें 

लाडले-लाडली को स्कूल के लिए बैग दिलाना हुआ आसान... आकर्षक और मजबूत, कीमत भी वाजिब - बस ₹140 से शुरू, Flipcart से आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें - स्कूल बैग



जिला कलक्टर ने छत्तरगढ़ के डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में विद्यार्थियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं नॉर्म्स के अनुसार रहें। भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो तथा परिसर में साफ-सफाई बनी रहे। राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में कार्मिकों की उपस्थिति और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि स्थानीय पशुपालकों को संस्थान का लाभ मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए और पशुओं के टीकाकरण आदि व्यवस्थाओं के बारे में जाना। 

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। यहां आईपीडी और ओपीडी की जानकारी ली। दवाइयों और जांचों की स्थिति के बारे में जाना। परिसर में सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक भी लिया। वार्डों की व्यवस्था की समीक्षा की और मानसून के मद्देनजर जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने यहां संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। यहां बैठक, हवा, पेयजल, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, प्रवेश-निकास सहित साफ-सफाई की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, उप कोष कार्यालय तथा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आमजन के हित से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता से करें। आमजन को अधिक से अधिक राहत मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। 

*ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण* 

जिला कलक्टर ने सत्तासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यों के बारे में जाना और कहा कि ग्रामीणों को प्रत्येक शिविर से अधिक से अधिक लाभ मिले। इसके लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो। प्री-कैम्प गतिविधियों का आयोजन भी हो। शिविर के दौरान प्राप्त अंतिम प्रकरण का निस्तारण किया जाए। शिविरों की प्रभावी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

 इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक अधिकारी को नॉर्म्स के अनुसार जनसुनवाई, रात्रि विश्राम और दौरे के करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन शिविरों में रहें तथा उनके विभाग की योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास भी करें। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई