बीकानेर से युवक लापता,परिजनों ने आमजन से मदद की लगाई गुहार
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
टीशर्ट विद ट्राउजर्स : आकर्षक रंग, डिजाइन जो सबको लुभाए ! खरीदी करें आनलाइन इन नीले अक्षरों पर क्लिक करके - Myintra
बीकानेर से युवक लापता,परिजनों ने आमजन से मदद की लगाई गुहार
बीकानेर, शहर के मुक्ता प्रसाद नगर से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामशरण उर्फ़ राम पुत्र राजकुमार टाक आयु 36 वर्ष रंग साफ कद सामान्य निवासी सेक्टर 2, मुक्ता प्रसाद नगर दिनांक 03.07.2026 को रात्रि 9 बजे से बिना बताये अपने घर से कहीं चला गया है ।
घर से जाते समय चौकड़ी का शर्ट तथा क्रीम पेंट पहने हुए है, इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि रामशरण उर्फ़ राम के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। हर बीतते पल के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में संबंधित मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना को भी सूचना दी गई है।
रामशरण उर्फ़ राम के भाई संदीप टाक ने आमजन से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रामशरण उर्फ़ राम के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को या परिजनों को सूचित करें।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...